फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Copies of paid cashless medical insurance burnt in collectorate

Baghpat News: शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में जलाई सशुल्क कैशलेस चिकित्सा बीमा की प्रतियां

Sat, 17 Dec 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Copies of paid cashless medical insurance burnt in collectorate
बागपत कलक्ट्रेट में प्रतियां जलाकर प्रदर्शन करते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी व सदस्? - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर शुक्रवार को सशुल्क कैशलेस चिकित्सा बीमा के विरोध में शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बीमा की प्रतियां जलाकर डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों का कहना था कि राज्य कर्मचारियों को सरकार की ओर से निशुल्क कैशलैस चिकित्सा बीमा दिया जा रहा है। वहीं, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को निशुल्क कैशलेस का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जिससे शिक्षकों में रोष है। उनका कहना था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा बीमा की सुविधा के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सशुल्क चिकित्सा बीमा का आदेश जारी कर दिया है, जिसे निरस्त कराया जाए। शिक्षकों ने सशुल्क कैशलेस चिकित्सा बीमा की कलक्ट्रेट में प्रतियां जलाकर विरोध जताकर डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज यादव, जिलामंत्री सुभाष शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तपेश्वर शर्मा, खेकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित, पिलाना ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, विकास कुमार, संगठन मंत्री कुलदीप शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज तोमर, प्रदीप राठी, विपुल, मंजू राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed