{"_id":"5e28991a8ebc3e4ad9296ea2","slug":"coordinator-will-not-investigate-ultrasound-centers-baghpat-news-mrt465111557","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच नहीं करेंगे समन्वयक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच नहीं करेंगे समन्वयक
विज्ञापन

बागपत। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सीएमओ डॉ. राज किशोर टंडन ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के पटल में फेरबदल किया है। एक्ट के समन्वयक राकेश कुमार के अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच पर रोक लगा दी है। स्टेनो सुरेश कुमार से पटल सहायक का पद लेकर अब लाल सिंह को दे दिया गया है।
सीएमओ डॉ. राज किशोर टंडन ने बताया कि विभाग को मिल रही शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है। पीसीपीएनडीटी एक्ट के समन्वयक बनाए गए राकेश कुमार के अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच पर रोक लगा दी गई है। अब वह जिले में किसी भी सेंटर की जांच नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा पीसीपीएनडीटी एक्ट के पटल सहायक बनाए गए स्टेनो सुरेश कुमार को हटा दिया गया है। अब उनकी जगह लाल सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है। सीएमओ का कहना है कि शिकायतें मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। उधर बिनौली सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल को एनसीडी की जिम्मेदारी दी गई है। जिले में बन रहे 33 वेलनेस सेंटरों की वह निगरानी करेंगे।
संविदा कर्मचारियों को क्लीन चिट, वेतन जारी
बागपत। स्टाफ नर्स की संविदा भर्ती को लेकर जांच के रडार पर आए अन्य संविदा कर्मचारियों का वेतन रोककर जांच कराई गई। लखनऊ से हुई जांच में अन्य संविदा कर्मचारियों को क्लीन चिट मिल गई है, जिसके बाद उनका वेतन जारी कर दिया गया है।