फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cooprative news

Baghpat News: बागपत के किसानों ने कर्ज चुकाने में पेश की मिसाल

Fri, 04 Jul 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
cooprative news
बागपत। जिले के किसानों ने कर्ज चुकाने में कीर्तिमान कायम कर दिया है। सहकारिता विभाग से जारी वसूली की रैंक में बागपत प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया है। पहला स्थान अमरोहा के खाते में गया।
विज्ञापन

यदि किसानों को 500 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान मिल गया होता तो बागपत वसूली में पहले स्थान पर आ सकता था। बागपत में सहकारिता विभाग को 334 करोड़ रुपये के फसली ऋण वसूली का लक्ष्य मिला था। सभी 36 सहकारी समितियों से 327 करोड़ रुपये की वसूली की। बागपत 94.86 प्रतिशत वसूली के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया है। मेरठ मंडल में बागपत का पहला स्थान रहा है। सहायक आयुक्त इंदू सिंह ने कहा कि सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वसूली में मेहनत की तो वहीं किसानों ने ऋण चुकाने में भरपूर सहयोग दिया है। वसूली का फायदा किसानों को ही होगा। 30 जून तक बकाया नहीं चुकाने पर तीन के बजाय 17.80 प्रतिशत ब्याज लग जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed