{"_id":"604ba7ae8ebc3ed833000462","slug":"cooler-parts-factory-fire-kahkra-news-mrt5295588200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर के कलपुर्जे बनाने वाली फैट्री मे लगी आग, करोडो रूपए का सामान जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूलर के कलपुर्जे बनाने वाली फैट्री मे लगी आग, करोडो रूपए का सामान जलकर हुआ राख
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के गांव डूंडाहेड़ा स्थित कूलर के पुर्जे बनाने की एक फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर विद्युत मोटर से निकली चिंगारी से आग लग गई। इसमें करीब एक करोड़ रुपये की मशीनें और पुर्जे जलकर नष्ट हो गए। फायरकर्मियों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दिल्ली भजनपुरा निवासी अश्वनी तोमर की गांव डूंडाहेड़ा में कूलर के पुर्जे बनाने की फैक्टरी है। श्रमिक आज दोपहर में फैक्टरी में पुर्जे तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक मशीन के विद्युत मोटर में स्पार्किंग हुई। इससे वहां आग लग गई। इससे श्रमिकों में हड़कंप मच गया। वे आग बुझाने में जुट गए। हालांकि कुछ ही देर में आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। फैक्टरी में तेजी से आग फैलने पर श्रमिक जान बचाने के लिए फैक्टरी से बाहर की ओर दौड़े।
वहीं, फैक्टरी मालिक ने कोतवाली पुलिस के साथ फायर स्टेशन पर आग लगने की जानकारी दी। इस पर कोतवाली पुलिस के साथ फायरकर्मी भी दो गाड़ियां लेकर आग बुझाने पहुंचे। उन्होंने घंटों तक प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। वहीं, फैक्टरी मालिक अश्वनी तोमर का कहना है कि आग से एक करोड़ रुपये से अधिक की मशीनें और पुर्जे जलकर नष्ट हो गए। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि उन्हें फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली थी। कोतवाली पुलिस और फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया।