फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Controversy started over sugarcane purchasing center

गन्ना क्रय केन्द्र को लेकर शुरू हुआ विवाद

Tue, 22 Sep 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Controversy started over sugarcane purchasing center
एक पक्ष हटवाने तो दूसरा पक्ष वर्तमान जगह में रखने की मांग पर अड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लौहड्डा गांव में गन्ना क्रय केन्द्र को लेकर दो पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई है। एक पक्ष आबादी से दूसरी जगह गन्ना क्रय केन्द्र हटवाने की मांग कर रहा है तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन कर यथा स्थिति रखने की बात कही। इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।

मंगलवार को लौहड्डा गांव के काफी संख्या मेें ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि गत पांच वर्षों से बड़ौत-मेरठ मार्ग पर गन्ना क्रय केन्द्र स्थापित है। इससे किसी ग्रामीण को कोई परेशानी नही है, लेकिन कुछ लोग अनावश्यक रूप से गन्ना क्रय केन्द्र को यहां से हटवाने की मांग को लेकर अधिकारियों के समक्ष झूठी शिकायत कर उन्हें गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। यदि ऐसा हुआ तो ग्रामीण आंदोलन शुरू कर देंगे। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में प्रमोद, विनोद, सोहनवीर, सुरेश, ओमप्रकाश, भोपाल, राजकुमार, विरेन्द्र सुमन, सौरभ, जयवीर, ओमवीर, विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed