फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Control room live run today amid incomplete preparations

अधूरी तैयारियों के बीच आज कंट्रोल रूम का लाइव रन

Sun, 19 Jan 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Control room live run today amid incomplete preparations
यूपी बोर्ड परीक्षा :
विज्ञापन

अधूरी तैयारियों के बीच आज कंट्रोल रूम का लाइव रन
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला और प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूप के बीच लाइव रन किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को अपने-अपने सेंटर पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस लाइव रन की निगरानी करेंगे। कई केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे अभी कंट्रोल रूम से कनेक्ट नहीं हो सके हैं।

डीआईओएस कार्यालय में परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। हर केंद्र पर सीसीटीवी से निगरानी होगी। डीआईओएस कार्यालय से ही परीक्षा कंट्रोल की कवायद की जाएगी। सोमवार दोपहर एक बजे जिला स्तरीय कंट्रोल रूम और प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम के बीच लाइव रन होगा। डीआईओएस ने व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। जिले में छह सेंटर ऐसे हैं, जिनकी तैयारियां अभी आधी-अधूरी हैं। इन सेंटरों का अभी तक जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से ही नहीं जोड़ा जा सका है। इनमें आदर्श इंटर कॉलेज किरठल, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज फैजपुर निनाना, हरचंदमल जैन इंटर कॉलेज टीकरी समेत छह सेंटर तकनीकि गड़बड़ी के कारण अभी तक कंट्रोल रूम से नहीं जुड़े हैं। डीआईओएस ओमदत्त सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को सिस्टम दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed