फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Contribute to the progress of the country by following the path of religion

Baghpat News: दीन के रास्ते पर चलकर देश की तरक्की में करें योगदान

Fri, 12 Apr 2024 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Contribute to the progress of the country by following the path of religion
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिले में बृहस्पतिवार को ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद की नमाज से पहले ईदगाह और मस्जिदों में तकरीर हुई, जहां मौलानाओं ने देश में अमन चैन की दुआ कराई। बागपत ईदगाह में शहर काजी हबीबुर्रहमान ने दीन के रास्ते पर चलकर देश की तरक्की में योगदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दूसरे इंसान को नुकसान पहुंचाने वाला मुसलमान नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

बागपत में ईदगाह, बिलाल का मदरसा, मोमीन मस्जिद, तकिए वाली मस्जिद, आयशा मस्जिद, जामा मस्जिद में ईद की नमाज हुई। ईदगाह पर शहर काजी हबीबुर्रहमान ने तकरीर में कहा कि ईद प्रेम का त्योहार है और भाईचारा कायम रखना हम सब की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

बड़ौत की फूंसवाली मस्जिद और इदारा मस्जिद में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की। फूंसवाली मस्जिद के शाही इमाम मौलाना आरिफ उल हक ने कहा कि रमजान से गलत नहीं कहने, गलत नहीं सुनने, गलत नहीं करने की सीख मिलती है। जब हम अपने अंदर यह सब ढाल लेंगे तो पूरे साल हर दिन हमारे लिए ईद जैसा होगा। उन्होंने आपसी भाईचारा कायम करने और गुनाहों से बचा कर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सच्चा मुसलमान किसी को भी तकलीफ नहीं पहुंचाता। अच्छा आचरण लोगों को अल्लाह के करीब लाता है। खेकड़ा में काठा रोड स्थित ईदगाह में मौलाना मोहम्मद जुल्फिकार ने तकरीर में मिलजुलकर आपसी सद्भाव के साथ रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकीदतमंदों ने अमन चैन की मांगी दुआ
बिनौली। बरनावा, बिनौली, पिचोकरा, शेखपुरा, जौहड़ी, दोझा, शेखपुरा, धनौरा सिल्वर नगर गांव की ईदगाह और मस्जिदों में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी।
बहकावें में न आएं, आपस में प्रेमभाव से रहें
अमीनगर सराय/छपरौली। ईदगाह में कस्बे के अलावा पूठड़, खिंदौड़ा के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। ईदगाह पर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना तसव्वर ने राष्ट्र की उन्नति में भागीदारी कर आपसी भाईचारा बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने देश की उन्नति में सहयोग करने करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में आने के बजाय आपसी प्रेम भाव से रहे। छपरौली की कुरैशियान मस्जिद, जामा मस्जिद, टांडा गांव के ईदगाह, जामिया इशातुल इस्लामी मदरसा रठौड़ा के अलावा गांवों की मस्जिदों में मौलानाओं ने नमाज अदा कराई।
ईद पर बंदों को इनाम देते हैं अल्लाह
अग्रवाल मंडी टटीरी/रटौल। अग्रवाल मंडी टटीरी की देशवाल पट्टी स्थित मस्जिद के इमाम मौलवी हाजी जहीर अहमद ने तकरीर में कहा कि ईद पर अल्लाह अपने बंदों को इनाम देते हैं। इस दिन अल्लाह बंदे के तमाम गुनाहों को माफ कर देते हैं। बाजार वाली मस्जिद में मौलाना मोहसिन ने नमाज अदा कराई। रटौल ईदगाह में मौलाना इंतिजार ईद की नमाज कराई। मरकज मस्जिद और बडा मदरसे में भी ईद की नमाज हुई। नमाज के बाद लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।

तैनात रही पुलिस, लाक्षागृह की सुरक्षा बढ़ाई
बागपत/बिनौली। ईद पर जिले भर में पुलिस अलर्ट रही। मस्जिद और ईदगाह पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात रहा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने गश्त कर लोगों को प्रेम के साथ त्योहार मनाने की अपील की। ईद पर लाक्षागृह टीले की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने वहां बेरिकेडिंग कर आवागमन बंद रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed