{"_id":"67eae6a9e4b889505009cd63","slug":"contribute-to-the-progress-of-the-country-by-following-the-path-of-deen-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-128954-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दीन के रास्ते पर चलकर देश की तरक्की में करें योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दीन के रास्ते पर चलकर देश की तरक्की में करें योगदान
Tue, 01 Apr 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अदा करते अकीदतमंद। संवाद
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा/अग्रवाल मंडी टटीरी/रटौल। जिले में सोमवार को ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद की नमाज से पहले ईदगाह और मस्जिदों में तकरीर हुई, जहां मौलानाओं ने देश में अमन चैन की दुआ कराई। दीन के रास्ते पर चलकर देश की तरक्की में योगदान करने के लिए भी कहा गया। वहीं बागपत में ड्रोन से निगरान की गई और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही।
बागपत ईदगाह में नमाज से पहले तकरीर करते हुए शहर काजी हबीबुर्रहमान ने कहा कि दूसरे इंसान को नुकसान पहुंचाने वाला मुसलमान नहीं हो सकता है। ईद प्रेम का त्योहार है और भाईचारा कायम रखना हम सब की जिम्मेदारी है। बागपत में ईदगाह, बिलाल का मदरसा, मोमीन मस्जिद, तकिए वाली मस्जिद, आयशा मस्जिद, जामा मस्जिद में ईद की नमाज हुई।
डीएम अस्मिता लाल व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने ईदगाह का दौरा किया। ड्रोन से निगरानी रखी गई और ईदगाह में जगह नहीं बचने पर लोगों से मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील की। ईदगाह पर कांंग्रेस नेता अहमद हमीद, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, डा. शराफत अली, रालोद नेता शकील अहमद ने पहुंचकर बधाई दी।
विज्ञापन
बड़ौत में छपरौली रोड स्थित ईदगाह में मौलाना खालिद ने ईद की नमाज अता कराई और समाज के लोगों से ईदगाह के बाहर नमाज नहीं पढ़ने की अपील की। इसके अलावा फूंसवाली मस्जिद, इदारा मस्जिद, हरी मस्जिद, स्टेशन व थाने के पास वाली मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ी गई। लोगों ने मुल्क में अमन चैन के लिए अल्लाह की इबादत की। एएसपी एनपी सिंह, एसडीएम मनीष कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ ईदगाह व मस्जिदों का दौरा किया।
इसके अलावा रालोद नेता अश्वनी तोमर, सपा नेता शोकेंद्र तोमर, जयवीर तोमर, भाजपा नेता साहब सिंह, वरूण तोमर ने ईद की बधाई दी। खेकड़ा में ईदगाह पर मौलाना नफीस ने अकीदतमंदों को ईद की नमाज अदा कराई। वहां डाॅ. सुरेंद्र धामा, डाॅ. अनवार अहमद, मुन्ना सलमानी, जाकिर खान, मुस्ताक अहमद, साबिर अंसारी, बाबू खान, आबिद अली, उमरदीन ने ईद की बधाई दी।
ईद पर बंदों को इनाम देते हैं अल्लाह : अग्रवाल मंडी टटीरी/रटौल। अग्रवाल मंडी टटीरी की देशवाल पट्टी स्थित मस्जिद के इमाम मौलवी जहीर अहमद ने तकरीर में कहा कि ईद पर अल्लाह अपने बंदों को इनाम देते हैं। इस दिन अल्लाह बंदे के तमाम गुनाहों को माफ कर देते हैं। बाजार वाली मस्जिद में मौलाना मोहसिन ने नमाज अदा कराई। रटौल ईदगाह में मौलाना इंतिजार ने ईद की नमाज कराई। मरकज मस्जिद और बड़ा मदरसे में भी ईद की नमाज हुई। नमाज के बाद लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। बिनौली क्षेत्र के बरनावा, बिनौली, पिचोकरा, शेखपुरा, जौहड़ी, दोझा, शेखपुरा, धनौरा सिल्वर नगर गांव की ईदगाह और मस्जिदों में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज पढ़ी और देश में अमन चैन की दुआ मांगी।