{"_id":"65bd566ff08fe7a91b085204","slug":"contractors-and-workers-grabbed-seven-lakh-rupees-from-the-kiln-owner-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-109538-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भट्ठा मालिक से ठेकेदार व मजदूरों ने सात लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भट्ठा मालिक से ठेकेदार व मजदूरों ने सात लाख रुपये हड़पे
Sat, 03 Feb 2024 02:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
बागपत। भट्ठा मालिकों से अभी तक एडवांस रुपये लेकर घर से बंधक बनाने की शिकायत करके ठगी की जा रही थी। अब भट्ठों पर बच्चों को साथ लाकर बालश्रम कराकर मजदूरों व ठेकेदार के गिरोह ने ठगी शुरू कर दी है। ऐसे ही एक भट्ठा मालिक से सात लाख रुपये हड़प लिए गए। जिसकी भट्ठा मालिकों ने एसपी से शिकायत की तो उसमें जांच कराकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए।
ईंट भट्ठा संचालक विनोद गोयल, राजेंद्र सिंह, अरुण ढाका, नीरज नैन, अरविंद उर्फ बिल्लू राणा, नवीन जैन, चतर जैन, विक्रम राणा समेत अन्य शुक्रवार को एसपी से मिलने पहुंचे। एसपी को बताया कि भट्ठों पर मजदूरों को लेकर आने वाले कुछ ठेकेदार, मजदूर व एक एनजीओ ने गिरोह बनाकर ठगी करनी शुरू कर दी। उनके अनुसार कुछ मजदूर अपने साथ बच्चे भी लेकर आते हैं और ईंट पथाई के समय वह बच्चे पास में खेलते रहते हैं।
जिस पर ठेकेदार व एनजीओ खुद ही मजदूरों से मिलीभगत करके बाल श्रम व बंधक बनाने की शिकायत कर देते हैं। जबकि वह पहले ही लाखों रुपये ले लेते हैं और शिकायत करके अधिकारियों के माध्यम वापस चले जाते हैं। जिसके बाद एडवांस लिए लाखों रुपये नहीं दिए जाते है। इस तरह सरूरपुर में भट्ठा संचालित करने वाले चित्रसेन और हरेंद्र से ठेकेदार व एनजीओ ने सात लाख रुपये हड़प लिए। उनके खिलाफ शिकायत की गई और अन्य जगह भी कार्रवाई से पहले जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अपराध शाखा को मामले में जांच करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए।