फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   contractor Immersed in the river, death

यमुना में डूबा ठेकेदार, मौत

Thu, 25 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 25 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
contractor Immersed in the river, death
बागपत यमुना में सुसपाल की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
बागपत में  बदायूं से राजस्थान के तीर्थ स्थल बागड़ जाते समय निवाड़ा पुल के पास यमुना में ठेकेदार सुसपाल अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना करने लग गए। इसी दौरान वे यमुना में डूब गए और उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

 

 बदायूं जनपद के सगराय टपपुरा निवासी सुसपाल अपने परिवार के साथ बस द्वारा राजस्थान के बागड़ तीर्थ स्थल पर जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनकी बस यूपी-हरियाणा बार्डर स्थित निवाड़ा पुलिस चौकी के पास पहुंची। वहां पर सभी यात्री बस से उतरकर यमुना में पूजा अर्चना करने लग गए। सुसपाल अपने परिवार के साथ यमुना में पूजा अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान वे यमुना में डूब गए।

विज्ञापन

 

उनके साथी श्रद्धालुओं ने शोर मचा दिया। उनमें से कई लोगों ने यमुना में घुसकर सुसपाल को निकाला। तब तक वहां पर निवाड़ा चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस सुसपाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 मिर्गी का दौरा पड़ता था मेरे भाई को 
बागपत। सुसपाल की बहन सोमवती ने कहा कि उसके भाई को मिर्गी का दौरा आता था। हो सकता है कि पूजा अर्चना के दौरान दौरा पड़ने ही वे यमुना में गिर गया हो। 


पंजाब में ठेकेदार था सुसपाल 
बागपत। सोमवती का कहना है कि उसका भाई पंजाब में नदियों में पत्थर डालने का ठेका लेता था। उसके पांच बच्चे है। इनमें तीन बेटी धनदेवी, सुशीला, गीता व दो बेटे ज्ञानेंद्र और विजेंद्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed