फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Contractor entangled with SDO when asked to clean

Baghpat News: सफाई करने के लिए कहा तो एसडीओ से उलझा ठेकेदार

Wed, 23 Nov 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Contractor entangled with SDO when asked to clean
बड़ौत। खेकड़ा रजबहे की सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीओ से ठेकेदार उलझ गया। मामला बढ़ने पर एसडीओ ने इसकी शिकायत विभागीय अफसरों से की।
विज्ञापन

इस समय खेकड़ा रजबहे सहित अन्य रजबहों में सफाई कार्य चल रहा है। गत दिनों पूर्व खेकड़ा रजबहे से जुडे़ किसानों ने ठेकेदार पर सफाई कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। जिस पर अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज के निर्देशों पर जेई जतिन ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण में सफाई कार्य में अनियमितता मिलने पर जेई ने एक्सईएन को रिपोर्ट भेजकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन विभागीय अफसरों ने ठेकेदार को बचाते हुए मात्र नोटिस देकर सही ढंग से सफाई कार्य करने के लिए निर्देशित किया था।
बुधवार को किसानों की शिकायत पर एसडीओ सूरजपाल खेकड़ा रजबहे की सफाई का कार्य देखने पहुंचे तो अनियमितता मिलने पर उन्होंने ठेकेदार को हिदायत दी। जिस पर ठेकेदार एसडीओ से उलझ गया। मामला बढ़ता देख एसडीओ कार्यालय पहुंचे और विभागीय अफसरों को अवगत कराया।
विज्ञापन

एसडीओ सूरजपाल ने बताया कि ठेकेदार सही ढंग से सफाई कार्य नहीं कर रहे हैं। समझाने या सही ढंग से काम करने के लिए कहने पर लड़ने को आते हैं, विभागीय अफसरों को अवगत करा दिया है। उधर किसानों में सुधीर, प्रमोद, आकाश, जयवीर, हरेंद्र आदि ने इस प्रकरण में डीएम से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed