फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Continuation of opposition to agricultural law, farmers jammed the highway

कृषि कानून के विरोध का सिलसिला जारी, किसानों ने किया हाईवे जाम

Sat, 28 Nov 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Continuation of opposition to agricultural law, farmers jammed the highway
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर रोड़ पर कृषि कानून के विरोध में तहसील के सामने रोड जाम कर प्रदर्शन करते - फोटो : BARAUT
किसानों पर किए गए लाठीचार्ज पर भड़के भाकियू और किसान यूनियन के कार्यकर्ता
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग
बड़ौत। कृषि कानून के विरोध का सिलसिला जारी है। शनिवार को भाकियू और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की। चेताया कि जल्द सरकार ने इन कृषि कानून को वापस नहीं लिया तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे। इसके बाद सभी नारेबाजी करते हुए दिल्ली की ओर रवाना हो गए।
तीन कृषि विधेयक के विरोध में पंजाब, हरियाणा के किसानों का तीन दिनों से आंदोलन चल रहा है। इसी के समर्थन में शनिवार को भाकियू व किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तहसील गेट पर पहुंचे और हाईवे को जाम लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि अन्नदाता पर लाठीचार्ज करने की घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्या अन्नदाता अपने हकों के लिए आवाज भी नहीं उठा सकता। चेताया कि यदि इन कानूनों को जल्द वापस नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन के लिए सरकार तैयार रहे। इस अवसर पर भाकियू के राजेन्द्र सिंह दोघट, चौधरी ब्रजपाल सिंह, बलजोर सिंह, थांबा चौधरी यशपाल चौधरी, सपा नेता शौकेंद्र पहलवान, देवेंद्र चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

जाम से एक घंटे तक परेशान रहे लोग
बड़ौत। कृषि कानून के विरोध मेें छपरौली चुंगी और तहसील गेट के सामने लगाए गए जाम के कारण लोगाें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को आवागमन के लिए सूचारु किया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। करीब एक घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत से दिल्ली रवाना हुए जिले के किसान
बागपत/दोघट। कृषि कानून के विरोध में शनिवार को जिले से भाकियू कार्यकर्ता और किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। बड़ौत, दोघट, बागपत और खेकड़ा से किसान ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य साधनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। बागपत से भाकियू कार्यकर्ता संजीव चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, देवेंद्र चौहान, रामहरि पंवार, राजेन्द्र चौधरी, कृष्ण, हरि गौरव तोमर, अमित, कुलबीर, सचिन, बलजोर, श्योराज, विकास राठी, ओमबीर, कल्लू, योगेश, रामकुमार, बिल्लू आदि दिल्ली के लिए रवाना हुए। उधर, दोघट क्षेत्र से भाकियू कार्यकर्ता राजेंद्र चौधरी, ऋषिपाल, पवन राठी, धीरज राठी, रामकुमार, ओमपाल मुखिया, नरेंद्र, जयकुमार आदि दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed