फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Contestants will ask for votes with cannon, trident, pitches

तोप, त्रिशूल, खड़ाऊं लेकर वोट मांगेंगे दावेदार

Sun, 11 Apr 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Contestants will ask for votes with cannon, trident, pitches
पिलाना ब्लॉक में चुनाव चिन्ह के लिए लगी उमीदवारों की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
प्रशासन की ओर से रविवार को 165 चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को प्रत्याशियों को 165 चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। प्रधान पद के लिए 57 चुनाव चिह्न निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 54, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 36 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 18 चुनाव चिह्न निर्धारित किए गए हैं।
इस बार प्रधानी के दावेदार जहां तोप, त्रिशूल, खड़ाऊं जैसे चुनाव चिन्हों के साथ मैदान में उतरेंगे तो वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार आरी, गिलास, कैंची जैसे निशान पर मतदाताओं से मुहर लगाने की अपील करते नजर आएंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए भाग्य आजमाने मैदान में उतरे प्रत्याशियों को तलवार और शहनाई जैसे चुनाव चिह्न के साथ प्रचार करना होगा। बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशियों को 36 प्रकार के चिह्न आवंटित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 18 प्रकार के चुनाव निशान तय किए गए हैं। अधिकतर चुनाव निशान ऐसे हैं, जिनका हमारे रोजमर्रा के जीवन में उपयोग होता है। पंचायत चुनाव में वर्षों से चले आ रहे चुनाव निशान जैसे अनाज ओसाता हुआ किसान, इमली व कन्नी इस बार भी नजर आएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात का साधन रहा तांगा भी इस बार चुनाव चिह्न के रूप में प्रयोग किया जाएगा। किसी भी प्रत्याशी के पास चुनाव चिह्नों को चयन का विकल्प नहीं होगा। नियमानुसार नाम के पहले अक्षर के अनुसार ही प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी की ओर से ही चुनाव निशान आवंटित किए जाएंगे। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं। प्रत्याशियों की संख्या के अनुसार इन्हीं में से क्रमवार ऊपर से नीचे की ओर चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन

ग्राम-प्रधान पद के प्रत्याशियों के लिए निर्धारित चुनाव चिह्न
अनाज ओसाता हुआ किसान, इमली, कन्नी, कार, किताब, कैमरा, कैरम बोर्ड, कोट, खड़ाऊं, गदा, गले का हार, घंटी, चारपाई, चूड़ियां, छत का पंखा, टेबिल लैंप, टोकरी, डेस्क, ड्रम, तांगा, तोप, त्रिशूल, दरवाजा, धनुष, धान का पेड़, पत्तियां, पहिया, पालकी, पुल, फावड़ा, फुटबाल, फूल और घास, बल्लेबाज, बस, बांसुरी, बाल्टी, बिजली का खंभा, बिजली का बल्ब, बेंच, बैलगाड़ी, भवन, भुट्टा, मोटरसाइकिल, मोमबत्ती, रिंच, लिफाफा, वायुयान, हथौड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद के प्रत्याशियों के लिए निर्धारित चुनाव चिह्न
अनार, अलाव और आदमी, अंगूठी, आटा चक्की (चकिया), ईंट, कड़ाही, कांच का गिलास, कुंआ, केला का पेड़, गुल्ली-डंडा, गेंद और हाकी, चकला बेलन, चिड़िया का घोंसला, जीप, टार्च, टेबिल फैन, टैंक, टोपी, तलवार, दमकल (आग बुझाने की गाड़ी), नारियल, पतंग, पानी का जहाज, प्रेस, फ्राक, भगौना, रेल का इंजन, लड़का-लड़की, लेटर बाक्स, शहनाई, सरौता, सिलाई मशीन, स्टूल, स्लेट, हंसिया, हारमोनियम।

जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए निर्धारित चुनाव चिह्न
आरी, उगता सूरज, कप और प्लेट, कलम और दवात, कुल्हाड़ी, केतली, कैंची, क्रेन, खजूर का पेड़, गमला, गिटार, घुड़सवार, चश्मा, छड़ी, छाता, झोपड़ी, टाइपराइटर, टेलीफोन, टेलीविजन, ट्रैक्टर, ढोलक, तरकस, तराजू, ताला-चाबी, थरमस, नाव, पिस्टल, फसल काटता किसान, फावड़ा-बेल्चा, बल्ला, मछली, रेडियो, रोड रोलर, लट्टू, लाउडस्पीकर, वृक्ष, शेर, सितारा, सिर पर कलश लिए स्त्री, सीटी, सैनिक, स्कूटर, हाथ-ठेला, हल, हेलीकाप्टर।
ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए निर्धारित चुनाव चिह्न
आम, ओखली, अंगूर, केला, गुलाब का फूल, घड़ा, डमरू, तंबू, नल, पेंसिल, फरसा, बंदूक, बैडमिंटन का बल्ला, ब्रुश, ब्लैकबोर्ड, रिक्शा, शंख, सुराही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed