फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Contaminated water from the park's borehole is reaching homes.

Baghpat News: पार्क की बोरिंग से घरों तक पहुंच रहा दूषित पानी

Fri, 16 Oct 2026 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water from the park's borehole is reaching homes.
पार्क की बोरिंग से घरों तक पहुंच रहा दूषित पानी की खबर से संबंधित फोटो। बड़ौत की आवास विकास कॉल
- सड़कों से दो फीट नीचे होने से हल्की बरसात में भरता है पानी, निकासी की व्यवस्था कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। आवास विकास कॉलोनी के पार्क में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से नालियों का पानी जमा हो जाता है। इससे पार्क में लगी बोरिंग में गंदा पानी जाने से घरों में भी दूषित पानी पहुंच रहा है। लोगों ने समस्या को लेकर आक्रोश जताते हुए जल्द समाधान कराए जाने की मांग की।
कॉलोनी निवासी प्रवीण, सुभाष, अनिल, आशुतोष आदि ने बताया कि पार्क सड़क से करीब दो फीट नीचे है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण नालियों का पानी पार्क में एकत्रित हो जाता है, इसी कारण बिन बरसात पार्क में हर समय पानी भर जाता है। आरोप लगाया कि पार्क में लगे बोरिंग में नालियों का गंदा पानी जाने के कारण घरों में भी दूषित पानी पहुंच रहा है। साथ ही जलभराव से गंदगी फैलने के साथ मच्छर पनप रहे हैं। उन्होंने समाधान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

--

- पार्क सड़क से नीचे होने के कारण नालियों का पानी यहां जमा हो जाता है। जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराकर समस्या का समाधान कराया जाए। - हरेंद्र
- पार्क में पानी जमा रहने से गंदगी और मच्छरों की समस्या बनी रहती है। नियमित सफाई के साथ पानी की निकासी का प्रबंध कराया जाए। - रीतु देवी
- पार्क में जमा नालियों का गंदा पानी बोरिंग में जा रहा है। इससे घरों में भी दूषित पानी पहुंच रहा है। समस्या का समाधान कराकर स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। - लोकेश तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
- पार्क में लगे बोरिंग से घरों में दूषित पानी पहुंचाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके बाद समस्या को गंभीरता से लेते हुए बोरिंग की बाउंड्री करा दी गई है। पार्क में एकत्रित होने वाले गंदे पानी की निकासी का भी भी जल्द समाधान कराया जाएगा। दीपक पटेल जेई नगर पालिका बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed