{"_id":"61101b028ebc3e73e518332e","slug":"contaminated-water-filled-in-the-village-due-to-overflow-of-pond-baghpat-news-mrt551050278","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब ओवरफ्लो होने से गांव में भरा दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब ओवरफ्लो होने से गांव में भरा दूषित पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय। सिंघवाली अहीर गांव का तालाब ओवरफ्लो होने से गांव में दूषित पानी भर गया है। गंदगी के कारण ग्रामीणों का रास्ते से निकलना दूभर है। गांव में संक्रमण रोग फैलने की संभावना है। बरसात होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। गंदा पानी घरों में घुस जाता है। ग्रामीणों ने पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
गांव के ईश्वर यादव का कहना है कि गांव में पानी की निकासी की समस्या है। तालाब का दूषित पानी मार्ग पर भरा रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।
अमित यादव का कहना है कि बरसात होने पर दूषित पानी घरों में भर जाता है। गंदगी के कारण गांव में संक्रामक बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है।
ओमकली देवी का कहना है कि रास्ते पर गंदगी होने के कारण लोगों को कीचड़ से होकर निकला पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी महिला और बच्चों को उठानी पड़ती है।
सुधीर का कहना है कि गांव के रास्ते पर जलभराव की समस्या गंभीर है। पानी की निकासी न होने के कारण मार्ग पर गंदगी अटी पड़ी रहती है।
ग्राम प्रधान सतपाल यादव का कहना है कि पानी की निकासी के लिए तालाबों की सफाई कराई जा रही है। जेट पंप लगवाकर पानी की निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था कराई जा रही है। जल्दी ही नाले का निर्माण कराया कराकर पानी की निकासी की समस्या का समाधान कराया जाएगा।