फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Container stolen from Noida found in Baghpat

नोएडा से चोरी हुआ रबर से भरा कंटेनर बागपत में मिला

Sat, 12 Mar 2022 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Container stolen from Noida found in Baghpat
बागपत। दिल्ली के कृष्णा नगर के रहने वाले दीपक चावला ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित रबर इंडस्ट्रीज से 28 फरवरी को एक कंटेनर रबर से लोड हुआ था। टायर फैक्टरी में लेकर जाने से पहले कंटेनर को पार्किंग में खड़ा करके चालक खाना खाने के लिए चला गया था। वह वापस लौटा तो कंटेनर गायब मिला। सूरजपुर थाना में कंटेनर चोरी की शिकायत की गई। शनिवार सुबह बागपत नगर में चमरावल रोड पर कंटेनर खड़ा मिला। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने कंटेनर को कब्जे में लिया और उस पर लिखे नंबर पर फोन किया। इसके बाद दीपक चावला नेे पूरी घटना से अवगत कराया। उसके बाद में सूरजपुर थाना पुलिस के साथ दीपक चावला बागपत पहुंचे और अपने कंटेनर की पहचान की, जिसका एक टायर गायब मिला। कंटेनर में रबर लदा हुआ था। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि कंटेनर को नोएडा पुलिस लेकर चली गई है। ट्रक चोरी करने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत
दोघट। थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने शनिवार को सीएम, राष्ट्रीय महिला आयोग, एसपी बागपत आदि के नाम शिकायती पत्र भेजा है। इसमें बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ 17 जनवरी 2021 को दो युवकों ने जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने एक युवक का नाम निकाल दिया। पीड़ित किशोरी के बयान की जगह किसी अन्य किशोरी के बयान कराकर मामले में समझौता दिखा दिया गया। यह मामला लोक अदालत में भेज दिया गया। इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर दोघट भूपेंद्र सिंह का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है, क्योंकि उनके आने से पहले का मामला है। इसकी शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed