फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Consumer uproar at main complaint center

मुख्य शिकायत केंद्र पर उपभोक्ताओं का हंगामा

Fri, 17 Jan 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Consumer uproar at main complaint center
मुख्य शिकायत केंद्र पर उपभोक्ताओं का हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से की जा रही अवैध वसूली व मुख्य शिकायत केंद्र पर दलालों पर प्रतिबंध की मांग को लेकर शुक्रवार को लोगों ने मुख्य शिकायत केंद्र पर हंगामा किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने जेई पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उपभोक्ताओं ने इस संबंध में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को काफी संख्या मेें उपभोक्ता मुख्य शिकायत केंद्र पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि मुख्य शिकायत केंद्र अवैध वसूली का अड्डा बन चुका है। दलाल ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से मिलीभगत कर वसूली कर रहे है। आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान निगम की टीम ने एक व्यक्ति को रंगे हाथों चोरी करते हुए पकड़ा था। अब उसे छोड़ने के लिए अवर अभियंता 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे है। लगातार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि केंद्र पर तैनात कर्मचारी मनीष ने दलालों से परेशान होकर स्वयं अधिशासी अभियंता द्वितीय एसके निर्भय से शिकायत की थी। इसके बावजूद भी दलालों पर निगम कार्रवाई नहीं कर रहा है। उधर, जब इस संबंध में अवर अभियंता सतीश कुमार से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि उपभोक्ताओं द्वारा लगाएं गए आरोप निराधार है। दरअसल उपभोक्ता को छोड़ने के नाम पर कुछ बाहरी व राजनीति लोग दबाव बना रहे है। पूरा मामला एसडीओ प्रभात भास्कर के संज्ञान में है। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ दलाल सक्रिय है। जल्द उन पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ प्रभात भास्कर का कहना था कि शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में मोहित तोमर, इरफान, रवि, सचिन चौहान, सोनू, राकेश, तनु, मनीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed