फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Consultation on elections

पंचायत चुनाव पर मंत्रणा

Thu, 26 Nov 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 26 Nov 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Consultation on elections
पंचायत चुनाव बागपत में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए तीन राज्यों के अफसरों ने बुधवार को मंथन किया। अफसरों ने कहा कि मतदान के 24 घंटे पूर्व बॉर्डर पर नाकाबंदी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत चुनाव में व्यवस्था बनाने को लेकर बागपत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तीन राज्यों के अधिकारियों की मीटिंग हुई। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि बैठक में तय हुआ कि बागपत से लगने वाली हरियाणा और दिल्ली की सीमाओं पर 27 नवंबर को सुबह नाकेबंदी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


हर वाहन की सघन चेकिंग की जाएगी। रोडवेज बसों की भी चेकिंग होगी। दिल्ली और हरियाणा के अफसरों को बागपत में अपराध करने वाले वहां के अपराधियों की सूची दे दी गई है। इसी तरह यहां के अपराधी की सूची वहां के अफसरों से प्राप्त कर ली गई है। ताकि उनकी घेराबंदी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यमुना खादर के रास्ते बागपत में आने वाले स्थानों पर भी पुलिस तैनात रहेगी।  गांव में पुलिस भ्रमण कर हर गतिविधियों पर नजर रखेगी। बैठक में बागपत एएसपी विद्या सागर मिश्र, हरियाणा के सोनीपत के डीएसपी सुनील कुमार, पानीपत के डीएसपी कुरपाल राणा, दिल्ली के अलीपुर थाना इंस्पेक्टर सतीश कुमा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed