{"_id":"692f3b16cdddd36153076c39","slug":"construction-of-pandal-stopped-for-using-thermocol-seats-and-wood-permission-for-panchkalyanak-also-cancelled-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-142832-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: थर्माकोल की सीट और लकड़ी लगाने पर पंडाल का निर्माण रोका, पंचकल्याणक की अनुमति भी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: थर्माकोल की सीट और लकड़ी लगाने पर पंडाल का निर्माण रोका, पंचकल्याणक की अनुमति भी निरस्त
विज्ञापन
बड़ौत में पंचकल्याणक महोत्सव के लिए बनाया जा रहा पंडाल। संवाद
- फोटो : गंध कुटी में पूजा करते थाइलैंड के अनुयायी।
- जैन समाज के पंचकल्याणक महोत्सव का पंडाल निर्माण रोकने और अनुमति नहीं मिलने पर कार्यक्रम को लेकर असमंजस
- बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज के परिसर में 7-12 दिसंबर तक होना है महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। थर्माकोल की सीट और लकड़ी लगाने पर अफसरों ने जैन समाज के पंचकल्याणक महोत्सव के लिए तैयार किए जा रहे पंडाल का निर्माण रोक दिया। इसके साथ ही अनुमति भी निरस्त कर दी। इससे पंचकल्याणक महोत्सव के आयोजन को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई है। अफसरों ने अपनी रिपोर्ट में पंडाल के निर्माण की प्रक्रिया में दोबारा सुधार करने के निर्देश भी दिए।
शहर के दिगंबर जैन कॉलेज के ए फील्ड में 7 से 12 दिसंबर तक होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारी चल रही है। पंडाल का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसके लिए जैन समाज के लोगों ने पहले ही प्रशासन से अनुमति ली थी। जैन समाज के निर्वाण महोत्सव में 28 जनवरी 2025 में हुए हादसे को देखते हुए अफसरों की टीम ने निर्माणाधीन पंडाल निर्माण की जांच की। अफसरों की जांच में पंडाल निर्माण में कई अनियमितताएं मिलीं।
रिपोर्ट में अफसरोंं ने दावा किया कि पंडाल निर्माण में ज्वलनशील थर्माकोल का काफी ज्यादा मात्रा में प्रयोग किया गया, जो ठीक नहीं है। यह भी बताया कि पंडाल निर्माण में लकड़ी और कपड़े का भी मानकों से अधिक प्रयोग किया गया। पंडाल निर्माण में सुरक्षा के न्यूनतम मानकों का भी पालन नहीं किया गया। ऐसे कार्यक्रमों में शॉर्ट सर्किट से ज्वलनशील पदार्थों में आग लगने की घटना होने का भी हवाला दिया गया। इन कारणों को लेकर एसडीएम भावना सिंह ने कार्यक्रम कराने वाली मुनि सुब्रतनाथ समिति को दी गई अनुमति भी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
-- पुलिस की रिपोर्ट मिलने पर नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण
पंचकल्याणक महोत्सव के निर्माणाधीन पंडाल को लेकर पहले बड़ौत पुलिस ने एक दिसंबर को अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी। रिपोर्ट में बताया कि महोत्सव की अनुमति के दौरान साधारण पंडाल का निर्माण करने का दावा किया गया था, जबकि महोत्सव में मुख्य द्वार का निर्माण भी थर्माकोल से कराया गया। वहां पर काफी लाइट व बिजली के उपकरण लगाए जा रहे हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट से हादसा होने का खतरा है। बड़ौत पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद नायब तहसीलदार ने भी निर्माणाधीन पंडाल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी, इसके आधार पर अनुमति निरस्त की गई।
एक माह से चल रहा था पंडाल का निर्माण
शहर के दिगंबर जैन कॉलेज के ए फिल्ड में पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर जैन समाज के काफी संख्या में लोग तैयारियों में जुटे हुए थे। इसके चलते पिछले एक महीने से पंडाल के निर्माण का कार्य चल रहा था।
-- पंचकल्याणक महोत्सव के लिए पंडाल पहले भी इस तरह से ही बनाया जाता था। वहां पर कभी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। प्रशासन ने जो निर्देश दिए हैं, उसके पालन के अनुसार पंडाल में काम कराया जाएगा और महोत्सव तय तिथि पर शुरू होगा। - पंकज जैन, अध्यक्ष, मुनि सुब्रतनाथ समिति
- महोत्सव की तैयारियां चल रहीं हैं। जैन संत भी नगर में मंगल प्रवेश कर चुके हैं। पंडाल को प्रशासन के निर्देश के अनुसार सुधार कर जल्द तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम की अनुमति निरस्त करते हुए पहले पंडाल निर्माण में सुधार करने के लिए कहा गया है। -वरदान जैन, मीडिया प्रभारी
वर्जन--
पंडाल में थर्माकोल, कपड़े का अधिक प्रयोग किया गया, इस कारण पंडाल निर्माण पर रोक लगाई है। साथ ही पंडाल में सुरक्षा की दृष्टि से सुधार करने पर दोबारा से अनुमति दे दी जाएगी। कार्यक्रम पर अभी रोक वाली कोई बात नहीं है। - भावना सिंह, एसडीएम बड़ौत
विज्ञापन
- बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज के परिसर में 7-12 दिसंबर तक होना है महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। थर्माकोल की सीट और लकड़ी लगाने पर अफसरों ने जैन समाज के पंचकल्याणक महोत्सव के लिए तैयार किए जा रहे पंडाल का निर्माण रोक दिया। इसके साथ ही अनुमति भी निरस्त कर दी। इससे पंचकल्याणक महोत्सव के आयोजन को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई है। अफसरों ने अपनी रिपोर्ट में पंडाल के निर्माण की प्रक्रिया में दोबारा सुधार करने के निर्देश भी दिए।
शहर के दिगंबर जैन कॉलेज के ए फील्ड में 7 से 12 दिसंबर तक होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारी चल रही है। पंडाल का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसके लिए जैन समाज के लोगों ने पहले ही प्रशासन से अनुमति ली थी। जैन समाज के निर्वाण महोत्सव में 28 जनवरी 2025 में हुए हादसे को देखते हुए अफसरों की टीम ने निर्माणाधीन पंडाल निर्माण की जांच की। अफसरों की जांच में पंडाल निर्माण में कई अनियमितताएं मिलीं।
विज्ञापन
रिपोर्ट में अफसरोंं ने दावा किया कि पंडाल निर्माण में ज्वलनशील थर्माकोल का काफी ज्यादा मात्रा में प्रयोग किया गया, जो ठीक नहीं है। यह भी बताया कि पंडाल निर्माण में लकड़ी और कपड़े का भी मानकों से अधिक प्रयोग किया गया। पंडाल निर्माण में सुरक्षा के न्यूनतम मानकों का भी पालन नहीं किया गया। ऐसे कार्यक्रमों में शॉर्ट सर्किट से ज्वलनशील पदार्थों में आग लगने की घटना होने का भी हवाला दिया गया। इन कारणों को लेकर एसडीएम भावना सिंह ने कार्यक्रम कराने वाली मुनि सुब्रतनाथ समिति को दी गई अनुमति भी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
पंचकल्याणक महोत्सव के निर्माणाधीन पंडाल को लेकर पहले बड़ौत पुलिस ने एक दिसंबर को अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी। रिपोर्ट में बताया कि महोत्सव की अनुमति के दौरान साधारण पंडाल का निर्माण करने का दावा किया गया था, जबकि महोत्सव में मुख्य द्वार का निर्माण भी थर्माकोल से कराया गया। वहां पर काफी लाइट व बिजली के उपकरण लगाए जा रहे हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट से हादसा होने का खतरा है। बड़ौत पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद नायब तहसीलदार ने भी निर्माणाधीन पंडाल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी, इसके आधार पर अनुमति निरस्त की गई।
एक माह से चल रहा था पंडाल का निर्माण
शहर के दिगंबर जैन कॉलेज के ए फिल्ड में पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर जैन समाज के काफी संख्या में लोग तैयारियों में जुटे हुए थे। इसके चलते पिछले एक महीने से पंडाल के निर्माण का कार्य चल रहा था।
- महोत्सव की तैयारियां चल रहीं हैं। जैन संत भी नगर में मंगल प्रवेश कर चुके हैं। पंडाल को प्रशासन के निर्देश के अनुसार सुधार कर जल्द तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम की अनुमति निरस्त करते हुए पहले पंडाल निर्माण में सुधार करने के लिए कहा गया है। -वरदान जैन, मीडिया प्रभारी
वर्जन
पंडाल में थर्माकोल, कपड़े का अधिक प्रयोग किया गया, इस कारण पंडाल निर्माण पर रोक लगाई है। साथ ही पंडाल में सुरक्षा की दृष्टि से सुधार करने पर दोबारा से अनुमति दे दी जाएगी। कार्यक्रम पर अभी रोक वाली कोई बात नहीं है। - भावना सिंह, एसडीएम बड़ौत

बड़ौत में पंचकल्याणक महोत्सव के लिए बनाया जा रहा पंडाल। संवाद- फोटो : गंध कुटी में पूजा करते थाइलैंड के अनुयायी।