{"_id":"60ec8bad8ebc3ec1ff090243","slug":"construction-of-panchayat-houses-incomplete-in-gram-panchayats-baghpat-news-mrt547087172","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों का निर्माण अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों का निर्माण अधूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ब्लॉक की 14 ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों का निर्माण अधूरा है। विकास खंड अधिकारी ने ग्राम सचिवों को शीघ्र निर्माण पूरा कराकर फोटोग्राफ के साथ आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का पालन न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
शासन ने सभी ग्राम पंचायतों में जमीन की उपलब्धता के आधार पर ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों का निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद सात ग्राम पंचायतों में बार-बार निर्देशों के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। जबकि सात में काम अधूरा है। कई बार ग्राम पंचायत सचिवों को पंचायतघर का निर्माण कराकर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद ग्राम सचिव पंचायतघरों के निर्माण के प्रति रुचि नहीं ले रहे हैं। सहायक विकास अधिकारी बागपत ने इन ग्राम पंचायत के सचिवों को पंचायतघरों का निर्माण कराकर फोटोग्राफ के साथ आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशों का अनुपालन न होने पर सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
इन ग्राम पंचायतों में निर्माण अधूरा
जिले के अहमदशाहपुर पदड़ा, बाघू, बिचपड़ी, चोपड़ा महेशपुर, राजपुर खामपुर, खेड़ा इस्लामपुर, ट्योढ़ी में निर्माण कार्य अधूरा है। नंगला जाफराबाद, ढोडरा, गौरीपुर हबीबपुर, खेड़की, निरोजपुर गुर्जर, क्यामपुर, निवाड़ा में निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किया गया है।