फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Construction of critical care block started in district hospital

Baghpat News: जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण शुरु

Wed, 05 Jun 2024 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 05 Jun 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Construction of critical care block started in district hospital
बागपत। गंभीर बीमारियों के मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण शुरु हो गया है। ब्लॉक का निर्माण होने पर शासन स्तर से स्टॉफ की नियुक्ति की जाएगी। ब्लॉक का निर्माण होने पर लोगों को जिले में गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शासन स्तर से यूनिट का निर्माण कराया जाएगा। 50 बेड के ब्लॉक में नॉर्मल मरीजों का उपचार और ओपीडी की व्यवस्था नहीं होगी। ब्लॉक में केवल गंभीर मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज कराया जाएगा। शासन स्तर से 2025 तक क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने की योजना तैयार की गई है। ब्लॉक का निर्माण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक का निर्माण होने से दुर्घटना में घायल व गंभीर मरीजों को रेफर नहीं करना पडेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि अस्पताल में तीन हजार वर्ग मीटर में बनने वाले चार मंजिला ब्लॉक में गंभीर मरीजों को आईसीयू की सुविधा मिलेगी। जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वर्जन - अस्पताल में शासन स्तर से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कराया जा रहा है। ब्लॉक का निर्माण होने पर जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। ब्लॉक शुरु होने से गंभीर मरीजों का जिले में इलाज कराया जाएगा। - डॉ महावीर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed