{"_id":"62ffda6d880ad8152d4c2361","slug":"construction-of-bridge-stopped-due-to-water-coming-in-yamuna-baghpat-news-mrt6016134142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा व यूपी के बीच यमुना नदी पर बन रहे पुल का निर्माण रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा व यूपी के बीच यमुना नदी पर बन रहे पुल का निर्माण रुका
विज्ञापन
यमुना में पानी आने से रुका पुल का निर्माण
बागपत। यमुना में पानी ज्यादा आने के कारण यूपी-हरियाणा के बीच कुर्डी नांगल में नदी पर बन रहे पुल का निर्माण दोबारा से रुक गया है। निर्माण पहले ही देरी से चल रहा है और अब यह दिसंबर तक भी पूरा होता नहीं दिख रहा है। दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है तो कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
यूपी और हरियाणा के बीच अभी तक यमुना के ऊपर से केवल एक पुल निवाड़ा गांव के समीप बना हुआ है। यह काफी पुराना हो चुका है। जिले में दूसरा पुल बनवाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्ष 2017 में शिलान्यास किया था। 84 करोड़ रुपये की लागत से यह पुल कुर्डी नांगल से पानीपत की सीमा तक बनेगा। इसका निर्माण सितंबर 2022 तक होना था, लेकिन इसका कार्य अभी तक केवल 80 फीसदी पूरा हुआ है। इसको देखते हुए ही कार्यदायी संस्था को कहा गया था कि वह दिसंबर तक कार्य पूरा करके पुल को शुरू करे। यमुना में पिछले करीब पंद्रह दिन से पानी काफी बढ़ा हुआ है और पुल के करीब आठ पिलर यमुना नदी के अंदर ही बनाए जाने हैं। जिस जगह पिलर बनने हैं, उस जगह पर ही पानी आया हुआ है। ऐसे में पानी कम होने व वहां से जमीन सूखने पर कार्य शुरू कराने की बात कही जा रही है। ऐसे में पुल का निर्माण दिसंबर तक भी पूरा होता नहीं दिख रहा है। हालांकि सेतू निगम के साइट इंचार्ज रमेश हुड्डा को दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इनका कहना है कि आठ पिलर बनने हैं और उनका कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।