{"_id":"5fc7dc7a8ebc3e9baf5cf8e2","slug":"consent-to-maintain-status-quo-in-khadar-baraut-news-mrt513766258","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-हरियाणा जमीनी विवाद को निपटाने की पहल शुरू-----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-हरियाणा जमीनी विवाद को निपटाने की पहल शुरू-----
विज्ञापन
बागपत के छपरौली थाने पर टांडा यमुना खादर विवाद को लेकर हरियाणा के एसडीएम, डीएसपी समालखा से बातचीत
- फोटो : BARAUT
यूपी-हरियाणा जमीनी विवाद को निपटाने की पहल शुरू
एसडीएम समालखा व डीएसपी पानीपत से घंटों चली वार्ता
खादर में यथास्थिती बनाएं रखने पर बनी सहमति
बवालियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का लिया गया निर्णय
हमलें मेें घायल हो गए थे 10 किसान, 50 के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली/ बड़ौत (बागपत)। टांडा खादर में हरियाणा व यूपी के बीच वर्षो से चले आ रहे जमीनी विवाद को निपटाने की पहल शुरू हो गयी है। बुधवार को एसडीएम बड़ौत व सीओ ने हरियाणा के समालखा के एसडीएम व पानीपत के डीएसपी से वार्ता की। तकरीबन तीन घंटें चली वार्ता के बाद खादर में यथास्थिती बनाएं रखने पर सहमति बनी। साथ ही बवालियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया।
टांडा खादर में चल रहे जमीनी विवाद में निपटाने के लिए बुधवार की देर शाम एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार छपरौली थाने पर पहुंचे, जहां पर मौजूद समालखा एसडीएम बिजेन्द्र हुड्डा व डीएसपी पानीपत संदीप कुमार से उनकी तकरीबन तीन घंटे वार्ता चली। जिसमें विवाद को निपटाने के लिए टांडा खादर में यथास्थिति बनाएं रखने, 32 की कार्रवाई करने व बवालियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में किसान का जिस भूमि पर कब्जा है उसको नहीं हटाया जाएगा। यदि इसके बावजूद कोई झगड़ा व बवाल करता है तो उनके खिलाफ दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी सख्ती से निपटेगें। बैठक मेें एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्र, एसडीएम समालखा बिजेन्द्र हुड्डा, सीओ बड़ौत आलोक सिंह, डीएसपी पानीपत संदीप कुमार, थानाध्यक्ष छपरौली हेमेंद्र बालियान, थानाध्यक्ष बापौली रामनिवास सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
झगड़े में घायल हो गए थे 10 किसान, 50 के खिलाफ मामला दर्ज
बड़ौत। गेंहू बुवाई व सीमा विवाद को लेकर टांडा गांव के यमुना खादर में गत सोमवार को हरियाणा व यूपी के किसानों के बीच हुए झगड़े में 10 किसान घायल हो गए थे और हरियाणा के लोगों पर टांडा गांव के पांच किसानों को अगुवा करने का आरोप लगा था। इस मामले में डीएम व एसपी ने खादर का निरीक्षण कर घटनाक्रम की जानकारी ली थी। जिसके बाद हरियाणा के जनपद पानीपत के खोजकीपुर गांव के 25 नामदर्ज व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ छपरौली थाने पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इन लोगों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
बड़ौत। टांडा गांव के यमुना खादर में हरियाणा व यूपी के टांडा गांव के बीच हुए झगड़े में पानीपत के खोजकीपुर गांव के धूमन, मोनू, इलमा, टीटू, रिंकू, प्रकाश, बिल्लू, महावीर, इश्रा, रामवीर, अंकुर, राजू, रमेश, पवन, तिरसपाल, मामन, ब्रह्मपाल, मदन, देवी सिंह, आनंद, अनिरुद्ध, भोपाल, इश्मा, सोनू और सत्यपाल के खिलाफ नामदर्ज एवं 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 147, 148, 323, 324 व 447 के तहत थाना छपरौली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ये चला आ रहा विवाद
बड़ौत। हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच कुल 604 एकड़ भूमि पर विवाद है। एक तरफ जहां टांडा के किसान उस जमीन को अपना बता रहे हैं वहीं दूसरी ओर खोजकीपुर के किसान उसी जमीन पर अपना दावा पेश करते हैं इस विवाद को काफी समय बीत चुका है। कई बार दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी की मीटिंग हुई, मौके पर जांच मुआवना किया गया, लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नहीं हुआ।
दीक्षित अवार्ड के तहत हरियाणा को ट्रांसफर हुई थी जमीन
बड़ौत। डीएम व नोडल अधिकारी शकुंतला गौतम के अनुसार टांडा की जमीन 604 हेक्टेयर है जो दीक्षित अवार्ड में हरियाणा में ट्रांसफर हुई थी। जिस पर कुछ जमीन पर टांडा गांव के किसानों का कब्जा है और कुछ जमीन पर हरियाणा के खोजकीपुर गांव के किसानों का।
ये बोले एसडीएम व सीओ
बड़ौत। इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार ने बताया कि यूपी-हरियाणा के जमीनी विवाद को लेकर समालखा के एसडीएम व पानीपत के डीएसपी से वार्ता के बाद टांडा में यथास्थिती बनाएं रखने पर सहमति बनी है। इसके बावजूद यदि कोई झगड़ा करता है तो दोनो राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगें।
मुकेश पंवार