फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congressmen's anger erupted over not getting DAP fertilizer

डीएपी खाद न मिलने पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा

Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Congressmen's anger erupted over not getting DAP fertilizer
बड़ौत। किसानों को डीएपी व खाद न मिलने की समस्या को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील पहुंचकर जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया। वहीं, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसील कर्मचारी को सौंपा।
विज्ञापन

शहरध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व मेें तहसील पहुंचे कांग्रेसियों का कहना था कि वर्तमान सरकार में किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों को लंबी लाइन में लगने के बाद भी डीएपी व खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है। जिस कारण किसानों की फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। गेहूं बुवाई के लिए भी किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठने वाली है। इस दौरान अध्यक्ष राकेश शर्मा, सतपाल सिंह पथोलिया, सत्यपाल पंवार, हेमंत, सतीश सेन, डॉ. नरेंद्र शर्मा, चौधरी यशवीर सिंह, समीम खान, ब्रजमोहन शर्मा, सोनू त्यागी, कृष्णपाल शर्मा, शाहनवाज, प्रमोद जैन, हरेंद्र सिंह, देवेंद्र नंबरदार, अशोक शर्मा, शिवकुमार शर्मा, सहेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed