फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congressmen protest against fasting for a day

कांग्रेसियों ने एक दिन का उपवास रख जताया विरोध

Thu, 25 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against fasting for a day
बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध-जलूस निकालते काग्रेंस कार्यकर्ता - फोटो : BARAUT
बड़ौत। बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम, शिक्षक भर्ती और पशुधन घोटालों के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने एक दिन का उपवास रखा। साथ ही नगर में जुलूस निकालकर विरोध जताया।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद स्थित गांधी पार्क में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी, चौधरी रामकुमार सिंह व शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। वक्ताओं का कहना था कि केन्द्र सरकार जिस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी कर रही है, उससे जनता में त्राहि-त्राहि मच गई है। डीजल के दाम में अभूतपूर्व वृद्धि कर सरकार ने जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। भाजपा के लोग शिक्षक और पशुधन घोटालों में शामिल है। इसकी जांच होनी चाहिए। कहा कि देश में महंगाई चरम पर पहुंच रही है। सरकार न महामारी से लड़ पाई और ना ही विदेश नीति में सफल हो पाई। उन्होंने सरकार से तेल वृद्धि वापिस लेने की मांग की है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, युगल किशोर गर्ग, बिजेंद्र शर्मा, हेमंत कुमार, डा सुधीर शर्मा, जिला प्रवक्ता शकील अहमद, नूर मलिक, हरेंद्र एडवोकेट, राजीव सैन, राकेश सौदाई, शिवकुमार कटारिया, अख्तर चौधरी, सचिन देव, मजीद सिंह तथा जसवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed