फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congressmen performed yagya for the wisdom of the government

सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए कांग्रेसियों ने किया यज्ञ

Fri, 24 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Congressmen performed yagya for the wisdom of the government
बड़ौत। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताआें ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। यमुना घाट पर जाकर पिंड दान भी किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष चौधरी डॉक्टर यूनुस चौधरी व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश की करोड़ों जनता ने सबका विकास सबका साथ के नारे से वशीभूत होकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई थी। मगर, तीन साल से जनता इनके विकास के दावों को ढूंढ ही रही है। प्रदेश में बदमाश बेखौफ होकर हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम देकर सरकार को चुनौती दे रहे है, लेकिन पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बने हुए है। उन्होंने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। बाद में यमुना घाट पर जाकर पिंड दान भी किया। इस अवसर पर सत्यपाल सिंह पथौलिया, एडवोकेट हेमंत कुमार, उपाध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह, राजीव सैन, ब्रजमोहन, अकरम, जाहिद चौधरी, अख्तर, हरेंद्र सिंह एडवोकेट, सचिन देव, जाहुल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed