फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congressmen came out in protest against the district president

Baghpat News: जिलाध्यक्ष के विरोध में उतरे कांग्रेसी

Sun, 30 Mar 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 30 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Congressmen came out in protest against the district president
बागपत के वात्सायन पैलेस में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबो​धित करते बड़ौत ब्लॉक अ
बागपत। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लव कश्यप के विरोध में कार्यकर्ता उतर गए। इसके विरोध में शनिवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बैठक करके पार्टी के एक नेता पर रुपये लेकर जिलाध्यक्ष नियुक्त करने का आरोप लगाया। नियुक्ति निरस्त नहीं होने पर 100 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने की घोषणा की और दिल्ली में जाकर धरना देने की चेतावनी दी। वात्सायन पैलेस में शनिवार को हुई कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि लव कश्यप को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया और लंबे समय से पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत को नजरअंदाज कर दिया गया है। आरोप है कि जिसे जिलाध्यक्ष बनाया गया, वह गाजियाबाद में रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के रहने वाले कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिलाध्यक्ष की नियुक्ती निरस्त नहीं की गई तो जिले में लंबे समय से काम करने वाले 100 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपना इस्तीफा दिल्ली जाकर हाईकमान को सौंप देंगे। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि इस तरह से ऐसे लोगों को जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा तो जिले में पार्टी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

इसलिए ऐसे जिलाध्यक्ष को हटाया जाए। इस मौके पर राजीव सैन, सुनील त्यागी, दीपक तोमर, जाहिद आढ़ती, अशोक शर्मा, शिव कुमार कटारिया, याकूब, अजय शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed