फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congress will agitate to resolve problems - Masood Akhtar

किसानों की समस्या को लेकर धरने-प्रदर्शन करेगी कांग्रेस- मसूद अख्तर

Sun, 09 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress will agitate to resolve problems - Masood Akhtar
बड़ौत (बागपत)। सहारनपुर देहात से कांग्रेसी विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि किसान जनजागरण अभियान के तहत कांग्रेस प्रत्येक जिले में प्रेस वार्ता, किसानों के घर घर जाकर समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए तहसील और जिला मुख्यालयों पर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

वे नगर के गुराना रोड़ स्थित कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विधायक मसूद अख्तर ने बताया कि पूरे प्रदेश में किसान जन जागरण अभियान शुरू किया है। इसके तहत शनिवार को जहां जिला मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की जा रही है, वहीं नौ फरवरी से ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ताओं को जानकारी, ब्लॉक स्तर पर किसानों से मिलना, उनसे मांग पत्र भरवाना, प्रतिदिन नुक्कड़ सभाएं कर किसानों की समस्याओं को हाई लाइट किया जाएगा। इस 40 दिवसीय अभियान में कांग्रेस किसानों की मांगों को लेकर तहसील और जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन देगी। साथ ही धरना प्रदर्शन होगा। कांग्रेस एक किसान की बात नाम पर से फार्म तैयार कर रही है, इसमें किसानों की समस्याओं को नोट कर डीएम के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा किसान और मजदूर के लिए कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर संघर्ष को तैयार है। उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दृढ संकल्प है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस में वो ही रहेगा जो काम करेगा। आज देश में संविधान और लोकतंत्र को खतरा उत्पन्न हो गया है। इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पंवार, सत्यपाल पथौलिया, घनश्याम शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed