{"_id":"67ed83a196c7fcd8d2096391","slug":"congress-district-president-welcomed-on-one-side-opposed-on-the-other-baghpat-news-c-28-1-bag1001-129075-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक तरफ स्वागत, दूसरी तरफ विरोध हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक तरफ स्वागत, दूसरी तरफ विरोध हुआ
Thu, 03 Apr 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
बागपत के हिना गार्डन में पहुंचे नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप का स्वागत करते कांग्रेस
- फोटो : घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।
बागपत/अमीनगर सराय। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लव कश्यप का जिले मेंं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया तो दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। बड़ौत और अमीनगर सराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को नहीं हटाने पर पार्टी छोड़ने की चेतावनी दी।
मेरठ रोड स्थित हिना गार्डन में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप का माला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। कहा कि पार्टी में सभी बराबर है और सभी साथ मिलकर संगठन को बढ़ाने का कार्य करेंगे।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव नवाब अहमद हमीद, सहदेव कश्यप, दिनेश कश्यप, राजकुमार कश्यप, अनंत कुमार, अनिल देव त्यागी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, अमीनगर सराय के टंकी मोहल्ले में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष इमरान इदरीशी के कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का नारेबाजी कर विरोध किया गया। उन्होंने जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग की और ऐसा नहीं करने पर पार्टी छोड़ने की चेतावनी दी।
बड़ौत के पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा समेत अन्य ने विरोध करते हुए कहा कि गाजियाबाद में रहने वालों को जिलाध्यक्ष बनाया जा रहा है और इसका विरोध जारी रहेगा। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से भी शिकायत की जाएगी। इस मौके पर दीपक तोमर, राकेश शर्मा, देवदत, हरिकिशन शर्मा, जसवीर, अवधेश शर्मा, अशोक शर्मा, शाकिर, आरिफ मौजूद रहे।