फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congress demonstration against the condition of the road

जर्जर हाल डूंडाहैडा मार्ग का निर्माण कराने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन

Sat, 10 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress demonstration against the condition of the road
खेकड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में तब्दील हो चुके डूंडाहेड़ा मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन किया। उन्होंने समय रहते मांग पूरी न होने पर खेकड़ा तहसील परिसर में धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

खेकड़ा डूंडाहेड़ा संपर्क मार्ग अत्यधिक जर्जर हाल में है। नगर निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह इकटठा होकर डूंडाहेड़ा मार्ग पर पहुंचे। वहां उन्होंने हंगामा कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ज्यादातर लोग इसी मार्ग से दिल्ली आते जाते हैं। इस मार्ग से पाठशाला मार्ग के मुकाबले तीन किलोमीटर दूरी बचती है। मरम्मत के अभाव में दो वर्षों से यह मार्ग गड्ढों में तब्दील है। जिससे वाहन सवार लोग गड्ढों में गिरकर घायल होते रहते हैं। उन्होंने डीएम से इस मार्ग पर काली सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की। उन्होंने ऐसा नहीं होने पर खेकड़ा तहसील परिसर में धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान दीपक शर्मा, प्रमोद गोस्वामी, अक्षय, अजय, संजय, भगवती देवी, संदीप धामा, विशाल शर्मा, रईसा बेगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed