{"_id":"63654e45aa91147add3d4649","slug":"conflict-over-the-claim-for-the-post-of-president-baraut-news-mrt612223418","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद की दावेदारी पर टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद की दावेदारी पर टकराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। जनता वैदिक आईटीआई कॉलेज में अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई और हथियार भी लहराए। कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छह लोगों को हिरासत में ले लिया। एसडीएम और सीओ ने दोनों पक्षों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
शुक्रवार दोपहर जनता वैदिक आईटीआई कॉलेज में शिक्षक व कर्मचारी विभागीय कार्यों कर रहे थे। तभी कुछ लोग कॉलेज में घुस गए और कब्जा करने का प्रयास किया। इस दौरान शिक्षकों व कर्मचारियों ने इसकी जानकारी कॉलेज में काबिज पक्ष को दी, तो वे भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज करते हुए खुद को अध्यक्ष पद का दावेदार बताने लगे। इस दौरान उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दबदबा बनाने के लिए हथियारों का भी प्रदर्शन किया।
इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सख्ती करते हुए दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए। इंस्पेक्टर ने बताया कि कॉलेज की प्रबंध समिति में अध्यक्ष पद के दावेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि काफी समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है, दोनों पक्षों को झगड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया है। चेतावनी दी है कि नियमानुसार ही कार्य होगा। माहौल खराब करने पर कार्रवाई की जाएगी।