फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Conflict in two sides, four wounded

दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल

Mon, 27 Nov 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 27 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Conflict in two sides, four wounded
बागपत के चौहानान मोहल्ले में पथराव के बाद पड़े ईंट पत्थर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुराना कस्बा के चौहानान मोहल्ले में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। इसमें महिला और युवती समेत चार लोग घायल हो गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव है। 
विज्ञापन


बागपत के चौहनान मोहल्ले में रविवार को दोपहर के समय शौकीन और अशोक पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तलवार, फरसे और अन्य धारदार हथियार चले। पथराव भी हुआ। अशोक की पत्नी बीरो ने बताया वह अपने घेर में पशु बांधते हैं।
विज्ञापन


शौकीन का परिवार उनको पशु बांधने से रोकता है। इसे लेकर कई बार कहासुनी हो चुकी है। रविवार को दोपहर के समय आरोपियों ने घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। इसमें वह खुद, बेटा सचिन और भतीजी सोनम घायल हो गई। सचिन पर तलवार से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह उसकी जान बची। आरोपियों ने पथराव भी किया। घायल सचिन को ने हॉयर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया है। अशोक के भाई विनोद की तहरीर पर विपक्षी शौकीन, उसके बेटे फरमान के अलावा नौशाद और नूर मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 

वहीं दूसरे पक्ष के शौकीन के बेटे युवक फरमान ने कहा विपक्ष पक्ष के एक युवक ने एक लड़की के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत करने आरोपी युवक के घर में गए तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

इसमें वह घायल हो गया। परिवार के कई लोग चोटिल हुए। इस मामले में कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पथराव में पड़ोसी के मकान के शीशे भी टूट गए। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सीओ दिलीप सिंह और कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। सीओ दिलीप कुमार ने कहा कार्रवाई होगी।

पथराव होते ही मची भगदड़, दहशत
दोनों पक्षों में पथराव होते ही क्षेत्र में भगदड़ मच गई। लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। किसी ने संघर्ष की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुुंचने के बाद ही लोग अपने-अपने मकानों से निकले। पड़ोसी इतने दहशत में थे कि वे पुलिस को जानकारी देने से भी कतरा रहे थे।

सीएचसी में भी दोनों पक्ष उलझे
पुलिस उपचार के लिए सभी घायलों को लेकर सीएचसी में पहुंची। वहां  दोनों पक्ष के लोग पहुंच गए । इस दौरान वहां पर भी दोनों पक्ष के लोग आपस में उलझ गए। पुलिस से हस्तक्षेप कर लोगों को हटाया। दूसरी तरफ संघर्ष की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के लोगों का कोतवाली में जमावड़ा लगा रहा।


नेताओं का भी जमावड़ा लगा
जनपद में निकाय चुनाव का प्रचार चल रहा है। जैसे ही झगड़े की सूचना पहुंची तो मौके पर नेताओं का भी जमावड़ा लगना शुरू हो गया। तनाव को देखकर पुलिस ने मौके पर जमा लोगों को घर भेजा। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि किसी को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed