फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Conflict between two sides over cutting trees

पेड़ काटने पर दो पक्षों के बीच हुई जमकर फायरिंग

Fri, 07 Oct 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Conflict between two sides over cutting trees
पेड़ काटने पर दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लुहारी गांव में शुक्रवार देर रात्रि पेड़ काटे जाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर धारदार हथियार चले और फायरिंग हुई। दो युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
लुहारी गांव में सुरेश के घेर में एक पेड़ लगा हुआ था। आरोप है कि वह शाम को घेर में पहुंचा तो पेड़ महिपाल पक्ष के लड़कों ने काट दिया। सुरेश ने इसकी शिकायत करने महिपाल के घर पहुंचा। इस पर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। विवाद संघर्ष में तब्दील हो गया और देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गए। इसके बाद एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में सुरेश पक्ष के दो युवक मनोज पुत्र सुरेशपाल व सुभाष पुत्र विजय सिंह गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

युवकों को गोली लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई। उन्हें बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर में दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जिसे देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed