फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Condition worsened due to cold wave, temperature reached 5 degrees for the first time

Weather Update Baghpat : शीतलहर से हालत खराब, तापमान पहली बार 5 डिग्री तक पहुंचा

Thu, 04 Jan 2024 11:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 04 Jan 2024 11:03 AM IST
सार

बागपत जनपद में सर्दी का कहर बढ़ता जा रहा है। पाला और ठंडी हवा के बीच जिले का तापमान पहली बार पांच डिग्री तक पहुंच गया है।
 

विज्ञापन
Condition worsened due to cold wave, temperature reached 5 degrees for the first time
Winter in UP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत जनपद में सर्दी का सितम कम न होने से लोग परेशान हैं और शीत लहर से लोगों की हालत खराब हो रही है। पाला और ठंडी हवा के बीच जिले का तापमान पहली बार पांच डिग्री तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


सर्दी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सर्दी अधिक होने के कारण लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया। दिन भर धूप नहीं निकलने से लोगों की मुसीबत ओर बढ़ गई।

विज्ञापन

सर्दी अधिक होने के कारण नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। शाम ढलते ही नगर के बाजार सूने हो गए। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। नगर के कोर्ट रोड, सिसाना रोड, बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पुराना कस्बा में जगह-जगह अलाव जलाए गए।
 
चिकित्सक दे रहे बचाव की सलाह
चिकित्सक लोगों को सर्दी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी में घर से निकलते समय सिर को ढककर और मास्क लगाकर ही निकलें। इसके अलावा कमरे का तापमान संतुलित रखने और गर्म पेय पदार्थो का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि सर्दी में सबसे अधिक ध्यान बच्चों को बुजुर्गों का रखने और जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने व ठंडे पेय पदार्थों का सेवन नहीं करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed