{"_id":"61e459ab0a6d93109c423417","slug":"concerns-of-parents-and-school-operators-increased-baraut-news-mrt573586537","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावित हो रहीं प्ले स्कूल की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावित हो रहीं प्ले स्कूल की कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभावित हो रहीं प्ले स्कूल की कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना संक्रमण के चलते स्कूलों में कक्षाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके चलते बच्चों को शुरुआती पढ़ाई का लाभ नहीं मिल रहा है। इस बारे में प्ले स्कूल के संचालक और अभिभावकों से बातचीत की गई। संचालकों का कहना है कि बीच में कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर स्कूल बंद हो गए। अभिभावक बच्चों का प्रवेश कराने से कतरा रहे हैं।
ये बोलीं स्कूल संचालिका
प्राइड किड्स एकेडमी की संचालिका नीलम तोमर का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते अभिभावक बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर हैं। बताया कि कोरोना संक्रमण कम होने पर कुछ माह पहले स्कूल खोले गए थे। दाखिले हुए परंतु अब फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा तो स्कूलों में सर्तकता बरती गई। फिलहाल स्कूल बंद हैं। जिन बच्चों का प्रवेश है उनकी ऑनलाइन क्लास ली जा रही है।
बच्चा ऑनलाइन नहीं पढ़ पाता
बच्चों को प्ले स्कूल भेज रहे थे। कोरोना संक्रमण के चलते फिर से स्कूल बंद हो गए हैं। फिलहाल स्कूल की तरफ से ऑनलाइन क्लास तो चल रही हैं परंतु बच्चा छोटा होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पाता है। ऐसे में संक्रमण से बचाव के लिए बच्चे को घर पर ही शिक्षा दे रहे हैं।-मोनिका ढाका, अभिभावक
विज्ञापन
संक्रमण के मद्देनजर स्कूल बंद
सोचा था कि प्ले स्कूल में बच्चे का दाखिला कराकर कुछ राहत मिलेगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बच्चे को स्कूल से रोक लिया। इस समय बच्चों को संक्रमण से बचाना जरूरी है। ऐसे में बच्चे को प्ले स्कूल से रोक लिया।- नेहा जैन, अभिभावक