फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Complainants should not visit tehsils, resolve problems on time

Baghpat News: तहसीलों के चक्कर न लगाएं फरियादी, समस्या का समय से करें निस्तारण

Sun, 05 Jan 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Complainants should not visit tehsils, resolve problems on time
-जिले की तीनों तहसील में अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, 115 में 18 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले की तीनों तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने समस्या सुनीं। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अधिकारी समय से फरियादियों की समस्या का निस्तारण करें। अधिकारियों के सामने पहुंची 115 शिकायतों में से 18 का निस्तारण किया गया।

बागपत तहसील में डीएम व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने फरियादियों की समस्या को सुना। उन्होंने कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता के साथ तत्काल निस्तारण करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता से हो सके। उनके सामने 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से पांच का निस्तारण किया। उन्होंने 19 दिव्यांगों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी, तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह मौजूद रहे। वहीं बड़ौत तहसील में एडीएम पंकज वर्मा ने 44 शिकायत में से आठ का निस्तारण किया। वहीं खेकड़ा तहसील में सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने 18 शिकायत में से पांच का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed