फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Community toilets will have to be verified and reported

सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन कर देनी होगी रिपोर्ट

Wed, 01 Dec 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Community toilets will have to be verified and reported
अमर उजाला में प्रकाशित खबर। - फोटो : BARAUT
सामुदायिक शौचालयों की बदहाल स्थिति पर ग्राम सचिवों से मांगे जा रहे जवाब
विज्ञापन

डीपीआरओ ने दिए सामुदायिक शौचालय की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट देने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। ग्राम पंचायतों में बने सभी सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन किया जाएगा। अमर उजाला अभियान के तहत शौचालयों की बदहाली के खबर प्रकाशित किए जाने के बाद डीपीआरओ ने ग्राम सचिवों से जवाब मांगा है। कहा कि सभी सामुदायिक शौचालयों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट दी जाएं।

स्वच्छता अभियान के तहत खुले में शौच से मुक्ति के मकसद से शहर और गांवों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया था। कुछ शौचालयों में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया। कुछ में निर्माण के बाद से ही ताला लटका हुआ है। अब इनका प्रयोग नहीं होता। इसके अलावा कुछ सामुदायिक शौचालय में पानी की व्यवस्था भी नहीं है। इसे लेकर अमर उजाला अभियान के तहत खबरें प्रकाशित की गई। इसे लेकर अब जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। डीपीआरओ ने बीडीओ को पत्र भेजकर सभी सामुदायिक शौचालयों की सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने और ग्राम सचिवों से जवाब मांगा है। बीडीओ ज्योति बाला का कहना है कि विकास कार्यों मेें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्राम सचिवों को डीपीआरओ सहित अन्य विभागीय अफसरों के निर्देशों से अवगत कराया जा चुका है। लापरवाही बरतने वाले सचिवों से जवाब मांगें जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed