फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   commotion To take custody of the sheriff's son

प्रधान के बेटे को हिरासत में लेने पर हंगामा

Mon, 25 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 25 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
commotion To take custody of the sheriff's son
बागपत कोतवाली में एएसपी से उलझती निरपुड़ा की प्रधान मुनेश देवी। - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत। खिंदौड़ा के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में शनिवार सुबह की गई प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने निरपुड़ा की प्रधान के बेटे निश्चय राणा को हिरासत में लिया है। इसके विरोध में सैकड़ों लोगों ने रविवार को सुबह के समय एएसपी आवास और बागपत कोतवाली में हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिस अफसरों से नोकझोंक भी हुई। 

सिंघावली अहीर निवासी प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की शनिवार को सुबह के समय खिंदौड़ा गांव के स्कूल में गोली मारकर हत्या की। लोगों ने हत्या करके भाग रहे एक बदमाश को गांव में ही ढेर कर दिया था। जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए थे। मरने वाला बदमाश निरपुड़ा गांव का सोनू उर्फ शीशुपाल उर्फ अमरिकन था। भागने में कामयाब होने वालों में मृतक बदमाश का चचेरा भाई गौरव के अलावा शेरपुर लुहारा का रोहित है।
विज्ञापन

 

पुलिस अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में पुलिस ने निरपुड़ा की प्रधान मुकेश देवी के बेटे निश्चय राणा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है प्रधानाध्यापक की हत्या करने वाले शूटर निश्चय राणा के करीबी है। पुलिस निश्चय राणा के सहारे शूटरों तक पहुंचना चाहती है, लेकिन पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है। उधर, निश्चय राणा को पुलिस हिरासत में लेने के विरोध में रविवार को सुबह के समय प्रधान मुनेश देवी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग एएसपी दफ्तर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

उनका आरोप है पुलिस ने निश्चय राणा को शनिवार दोपहर से हिरासत में ले रखा है। जानकारी करने पर पुलिस वालों ने बताया उसे जल्द ही छोड़ दिया जाएगा। रात भर उसे बागपत कोतवाली में रखा। उनका प्रधानाध्यापक की हत्या से कोई लेनादेना नहीं है। जिन शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया है। उनसे भी उनका कोई मतलब वास्ता नहीं है। उन्हें पकड़ने का काम पुलिस का है। उन्होंने कहा जब तक निश्चय राणा को नहीं छोड़ा जाएगा। वे यहां से जाने वाले नहीं है।

 

 

इस दौरान उनकी सीओ बागपत कर्मवीर सिंह से नोकझोंक भी हुई। बागपत कोतवाली में लोगों के पहुंचने के बाद पुलिस ने निश्चय राणा से उनकी मुलाकात कराई। पूरे दिन कोतवाली में हंगामा होता रहा। एएसपी अजीजुल हक और सीओ कर्मवीर सिंह ने आश्वासन दिया निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा निश्चय राणा को हिरासत में नहीं लिया है। उससे कुछ जानकारी करने के लिए लाया गया है। 
 

निश्चय दोषी मिला तो हम खुद उसे आपको सौंप देंगे 
बागपत। निरपुड़ा के लोगों ने सीओ कर्मवीर सिंह से कहा निश्चय के पकड़े जाने से अकेले प्रधान के परिवार की ही नहीं, पूरे गांव की बदनामी हो रही है। फिलहाल उसे छोड़ दो। आप केस की जांच करो, निश्चय दोषी मिलता है तो हम खुद आपके पास उसे लेकर आएंगे। 
 

गौरव को लाओ, निश्चय को ले जाओ 
बागपत। निश्चय राणा की मां मुनेश देवी ने कहा पुलिस वाले दबाव बना रहे है  प्रधानाध्यापक की हत्या करने के आरोपी गौरव निरपुड़ा और रोहित शेरपुर लुहारा को तलाश कर लाकर दे दो, निश्चय राणा को छोड़ दिया जाएगा। जबकि आरोपियों की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अपराधियों को पकड़ने का काम पुलिस का होता है, लेकिन पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। उन्होंने कहा निश्चय को पुलिस ने जल्द नहीं छोड़ा तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

 

निश्चय के भविष्य से खिलवाड़ 
बागपत। प्रधान मुनेश देवी ने बताया उनकाबेटा निश्चय राणा का सोमवार को एमकॉम का पेपर है। इससे पहले ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पुलिस उसके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed