फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Commotion of farmers due to lack of weight

तौल न होने पर किसानों का हंगामा

Mon, 25 May 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Commotion of farmers due to lack of weight
दोघट। भड़ल गांव में मंसूरपुर मिल के गन्ना क्रय केंद्र ए पर रविवार सुबह गन्ना बुग्गी लेकर पहुंचे किसानों के तौल न होने पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मिल अधिकारियों से बात की। समस्या का समाधान न होने पर किसानों ने गन्ना निकट ही एक धर्मकांटे पर तौल कर केंद्र पर डाल दिया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे तक तौल लिपिक ने गांव के चंद लोगों का गन्ना तौला था। इससे नाराज किसानों ने किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में हंगामा किया। मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। बड़ौत मुजफ्फरनगर मार्ग पर गन्ने की बुग्गियों की भीड़ देख भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी किसानों के बीच पहुंच गए। उन्होंने मिल अधिकारियों से फोन पर बात की। वहां से बताया गया कि ईद के कारण मजदूर चले गए है। राकेश टिकैत तो चले गए, लेकिन किसान अपनी जिद पर अड़े रहे। किसानों ने डीसीओ बागपत, मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना समिति सचिव तथा मिल अधिकारियों से भी गन्ना तौले जाने को कहा, लेकिन बात नहीं बनी। किसानों ने अपना गन्ना पास के ही एक धर्मकांटे पर तौलकर क्रय केंद्र पर डाल दिया। इस मौके पर विनोद राणा, देवेंद्र, कल्लू, सोहनवीर, जगपाल, यशपाल, राजवीर, संजीव, देवेंद्र, नीरज, शरणवीर, जगपाल, देवेंद्र, निर्मल, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed