फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   commotion for price

भाव के लिए हंगामा

Sun, 10 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 10 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
commotion for price
गन्ना भुगतान एवं गन्ने का रेट घोषित किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर जमकर हंगामा किया। किसी अधिकारी द्वारा संज्ञान न लिए जाने पर भाकियू ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया, जबकि एक किसान ने भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और जमकर हंगामा किया। भाकियू ने किसानों की समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग के लिए नारेबाजी भी की। जब कोई भी अधिकारी उनकी सुनने नहीं पहुंचा तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, धरना चलता रहेगा। इसी दौरान फतहपुर चक के किसान देशपाल तोमर ने आमरण अनशन का ऐलान कर दिया और भूख हड़ताल पर बैठ गया। उसके साथ धूम सिंह भगत और चमन सिंह क्रमिक अनशन पर बैठ गए। देर रात तक किसानों का धरना कलक्ट्रेट में जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर का कहना है कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। किसानों का गन्ना ले लिया, लेकिन अभी तक रेट भी घोषित नहीं किया है। पिछला बकाया नहीं दिलाया है, किसानों की हालत खराब हो चुकी है। किसानों ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज होगा। प्रशासन को किसानों की मांग पर विचार करना चाहिए। 


समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो धरना जारी रहेगा। धरने पर राजेंद्र सिंह प्रधान, योगेश प्रधान, इंद्रपाल चौधरी, प्रदीप गुर्जर, चमन सिंह, सतीश पाबला समेत अनेक किसान मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed