{"_id":"6328b321ea963a6023080660","slug":"committee-constituted-for-verification-of-facilities-available-in-schools-baghpat-news-mrt6060000153","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं के सत्यापन के लिए समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं के सत्यापन के लिए समिति गठित
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के लिए तहसील स्तर पर समिति का गठन किया है। समिति विद्यालयों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का सत्यापन करेंगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का ब्यौरा मांगा था। सुविधाओं का सत्यापन कराने के लिए डीएम राजकमल यादव ने तहसीलवार चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देगी। तीनों तहसील के संबंधित एसडीएम को समिति का अध्यक्ष बनाया है।
बड़ौत में एसडीएम सुभाष सिंह को अध्यक्ष, सिंचाई खंड के सहायक अभियंता गजेंद्र सिंह व तहसीलदार हर्ष चावला को सदस्य और राजकीय हाईस्कूल चौबली की प्रधानाचार्या सरोज को सदस्य/सचिव, बागपत तहसील में एसडीएम पूजा चौधरी को अध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश चंद शर्मा व तहसीलदार प्रसुन कश्यप को सदस्य और राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा के प्रधानाचार्य रामनिवास को सदस्य/सचिव नामित किया है।
विज्ञापन
खेकड़ा तहसील में एसडीएम अपूर्वा यादव को अध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोपाल स्वरूप व तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह को सदस्य और राजकीय हाईस्कूल गौना के प्रधानाचार्य ज्वाला प्रसाद को सदस्य/सचिव नामित किया है। डीएम राजकमल यादव से समिति को 22 सितंबर तक विद्यालयों का निरीक्षण कर सुविधाओं की सूचना और संवेदनशील केंद्रों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।