फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Committed to working hard by making a goal

लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करने से मिलती है सफलता

Thu, 18 Nov 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Committed to working hard by making a goal
जेवी कॉलेज में चल रहे सेमिनार में तीसरे दिन छात्र-छात्राओं को दी गई अहम जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में आईक्यूएसी के तत्वावधान में चल रहे सेमिनार में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं को लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जयकुमार सरोहा ने जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य बनाकर मेहनत करने का आह्वान किया। डॉ. अरुण सोलंकी (पूर्व प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष, कृषि संकाय) ने विद्यार्थियों को प्लांनिग पर जोर दिया। डॉ. जीपी सिंह ने विद्यार्थियों से गोल निर्धारित कर सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए गुरुजनों के मार्गदर्शन में बने रहने की सलाह दी। डॉ. वीके द्विवेदी ने विद्यार्थियों को समय-प्रबंधन का विशेष ध्यान रखने, डॉ. जोगिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को जागरूक और जिज्ञासु बनने के लिए प्रेरित रहने, डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कॉलेज के समय के सदुपयोग की जानकारी देकर पढ़ाए गए विषय को नोट करने, डॉ राजाराम यादव (एग्रीकल्चर स्टैटिक्स विभाग) ने महाविद्यालय में वैदिक कालीन वातावरण के निर्माण-प्रक्रिया पर जोर दिया।
विज्ञापन

पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. बृजराज तोमर ने पुस्तकालय से जुड़े तमाम पहलुओं पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक समिति की समन्वयक डॉ. साधना तोमर ने विद्यार्थियों से विविध सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता पर बल दिया। डॉ. गीता रानी (समन्वयक, छात्रा-सहयोग-प्रकोष्ठ) ने छात्रों के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें तमाम तरह की बीमारियों से अवगत कराकर बचाव के तरीकों से अवगत कराया। महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. विनय कुमार, डॉ. केपी मलिक, राजनीतिक विभाग में प्रो. डॉ. प्रताप चौधरी ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस अवसर पर दीया मालिक, छवि मलिक, प्रवीण शर्मा, प्रिया पंवार, शिवा चिकारा, राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed