{"_id":"62ae24fddee7cb7ba7209ef5","slug":"commissioner-ig-inspected-pura-mahadev-temple-baghpat-news-mrt593441279","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर, आईजी ने किया पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर, आईजी ने किया पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटैज देखते मेरठ आयुक्त सुरेंद्र सिंह व आ
- फोटो : BAGHPAT
Link Copied
कमिश्नर, आईजी ने किया पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। जुलाई में पुरा गांव के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में लगने वाले श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को कमिश्नर, आईजी व डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भ गृह, सीसीटीवी कैमरों और बैरिकेडिंग की व्यवस्था देखी और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत की।
पुरा गांव स्थित भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में 25 से 28 जुलाई तक चार दिवसीय श्रावणी मेले का आयोजन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार दो साल बाद श्रावणी मेले का आयोजन किया जाएगा। इस बार अधिक भीड़ होने की संभावना है। प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को मंदिर का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर सुरेंद्र सिंह आईजी प्रवीण कुमार और डीएम राजकमल यादव ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। उन्होंने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को हाईटेक बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा, सचिव सुरेंद्र यादव एडवोकेट, चेयरमैन मांगेराम यादव, ब्रह्मपाल प्रधान, मनोज शर्मा, रोहित शर्मा, आशुतोष शर्मा, सचिन आदि मौजूद रहे।
बागपत : बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में निरीक्षण के दौरान पूजा करते मेरठ आयुक्त सुरेंद्र सिंह व आ?- फोटो : BAGHPAT
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में निरीक्षण करते मेरठ आयुक्त सुरेंद्र सिंह व आईजी प्रवीण कुमार व ड?- फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।