फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   comissiner ka aabhar jataya

हाईटेंशन लाइन बदलने की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने खुशी जताई

Mon, 04 Nov 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
comissiner ka aabhar jataya
हाईटेंशन लाइन बदलने की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने खुशी जताई
विज्ञापन

बड़ौत। रंछाड़ गांव के जंगल से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन बदलवाने के लिए साढ़े चार लाख रुपये रुपये की धनराशि स्वीकृत करने पर खुशी जताई। ग्रामीणों ने कमिश्नर अनीता सी मिश्राम से मिलकर उनका आभार जताया और प्रशंसा पत्र सौंपकर सम्मानित किया।

सामाजिक कार्यकर्ता और किसान नेता रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण रमाला गांव गेस्ट हाउस पहुंचे और कमिश्नर अनिता सी मेश्राम से मिले और उन्हें प्रशंसा पत्र भेंट किया। हट्टी ने बताया कि पिछले चार साल से क्षेत्र के किसान खेतों से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से परेशान थे। आए दिन जर्जर लाइन टूटने से किसानों की फसलें जल रही थीं। कई बार ऊर्जा निगम के अफसरों से भी शिकायत की गई। लेकिन कोई हल नहीं निकला। परेशान होकर काफी संख्या में किसान कमिश्नर से मिले। इसके उपरांत कमिश्नर ने ऊर्जा निगम के एमडी से वार्ता कर लाइन को बदलवाएं जाने के लिए इस्टीमेट पास कराकर साढ़े चार लाख की धनराशि स्वीकृत कराई। इस पर किसानों ने कमिश्नर का आभार जताया। साथ ही कमिश्नर को नोडल अधिकारी बागपत बनाएं जाने पर खुशी जतायी। इस अवसर पर श्रेषपाल, जोगेन्द्र, जिले सिंह, वीरसैन, सचिन पंडित, जगबीरा, ओमवीर, जसवीर, ऋषि ठेकेदार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed