{"_id":"6328b6a139635c2e5a106dc2","slug":"come-donate-blood-save-someone-s-life-baghpat-news-mrt606003850","type":"story","status":"publish","title_hn":"आओ करें रक्तदान, बचाएं किसी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आओ करें रक्तदान, बचाएं किसी की जान
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में 22 सितंबर को अमर उजाला फाउंडेशन, लायंस क्लब टटीरी, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर को सफल बनाने के लिए सोमवार को लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने कस्बे में जनसंपर्क किया। क्लब के पदाधिकारियों ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
जनसंपर्क में अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को तीन माह में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। कोई भी 18 से 65 वर्ष का व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती है और 24 घंटे में शरीर में उतना ही नया रक्त बन जाता है।
रक्तदान करने से रक्त की बीमारियों के साथ-साथ खून का गाढ़ापन कम होता है। जिससे हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। रक्त का कोई विकल्प नही होता है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट खून से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। मौके पर जोन चेयरमैन दीपक गोयल, डॉ. रामलाल, श्रीपाल वर्मा, पंकज गुप्ता, मनीष सिंघल मौजूद रहे।