फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   College verification report sent to council

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने को कॉलेज के सत्यापन की रिपोर्ट परिषद को भेजी

Sun, 23 Oct 2022 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
College verification report sent to council
माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर परीक्षा केंद्र बनाने के लिए जिले में तहसीलवार किया समिति का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए जिला स्तर पर की गई सत्यापन की रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी है।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित करने की खातिरमाध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों का सत्यापन कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। परिषद के निर्देश पर जिला स्तर पर तहसीलवार समिति का गठन किया गया था। समिति को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों की सुविधाओं व व्यवस्थाओं का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए थे। समिति ने विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंप दी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से समिति के सत्यापन की रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर परिषद की ओर से परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि समिति की रिपोर्ट परिषद को भेज दी है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण परिषद की ओर से रिपोर्ट की जांच के बाद ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed