{"_id":"65438bab50c8d19dd50573ce","slug":"college-meritorious-players-and-players-honored-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-6816-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कॉलेज के मेधावियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कॉलेज के मेधावियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया
विज्ञापन
फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसपीसी डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह हुआ, जिसमें अलग-अलग वर्ग की कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं और खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास चौहान, प्रबंधक राजेंद्र चौहान और प्राचार्य डॉ़ राजलक्ष्मी ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत वक्तओं ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एमए अंग्रेजी की छात्रा काजल सिंह, एमएससी रसाय शास्त्र में पूजा यादव, एमएम भूगोल की छात्रा प्रज्ञा गौतम, एमकॉम वाणिज्य की शालिनी, मानसी और शीतल, एमएससी रसासन शास्त्र की छात्रा राधा को सम्मानित किया गया। खेल क्षेत्र में हेमर थ्रो में तानिया चौधरी, तीरंदाजी में वंदना चौहान, नेहा, वासु सैनी, काजल और हरिओम व बॉक्सिंग में रोहित को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्य गुलशन राय, भाजपा नेता अजय चौहान, गजे सिंह, प्रह्लाद चौहान, सुदेश चौहान, प्रमोद चौहान, राम सिंह राणा, कुंवर महा सिंह चौहान मौजूद रहे।