फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   college mein chhatra chhatraon ka pardarshan

छात्र-छात्राओं और परिजनों का कॉलेज में प्रदर्शन  

Sat, 20 May 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।  हाईवे स्थित बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय में बीएड की परीक्षा में छात्र को नहीं बैठाने पर शुक्रवार को छात्र-छात्राओं और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कॉलेज में प्रदर्शन किया। इस दौरान परीक्षा से बाहर निकाली छात्र बेहोश हो गई तो आक्रोशित परिजनों और छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य का घेराव किया। बाद में प्राचार्य ने विश्वविद्यालय के कुलपति से वार्ता कर छात्रा को जल्द ही परीक्षा में बैठाने का आश्वासन दिया तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राएं छात्र नेता गौरव के नेतृत्व में कॉलेज पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा नगर मेें रहने वाली छात्रा अन्नु पुत्री सुभाष बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय की बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा है। फिलहाल अन्नु तोमर की परीक्षा चल रही है। उन्होंने कहा कॉलेज प्रशासन ने छात्रा को परीक्षा में नहीं बैठने दिया। जबकि छात्रा के परिजनों ने पूरी फीस भी जमा कर रखी है।  कॉलेज प्रशासन ओर भी फीस मांग रहा है।  इस दौरान छात्र-छात्राओं और परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


हंगामा के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई तो आक्रोशित परिजन और छात्र कॉलेज प्राचार्य कक्ष मेें घुस गए और प्राचार्य को खरी-खोटी सुनाई। कई घंटे तक हंगामा चलने के बाद प्राचार्य ने जल्द ही छात्रा को विवि के कुलपति और कॉलेज की प्रबंध समिति से वार्ता कर परीक्षा में शामिल करने का आश्वासन दिया तो हंगामा शांत हुए।  इसमें दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष हर्ष खोखर, पूर्व अध्यक्ष राहुल तोमर, पूर्व उपाध्यक्ष अमरदीप शर्मा, रोहित, सोनम, आंचल, अंजलि, मेघा, मोहित, नितिन, मनोज, आशु आदि रहे। दूसरी तरफ कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपी जैन ने आरोप निराधार बताकर कहा विवि से आदेश मिले थे छात्रा को परीक्षा में न बैठने दें। फिर भी छात्रा के भविष्य को देखकर विवि के कुलपति से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed