फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   College manager accused of shooting clerk

कॉलेज प्रबंधक पर लिपिक को गोली मारने का आरोप

Thu, 21 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
College manager accused of shooting clerk
कॉलेज प्रबंधक पर लिपिक को गोली मारने का आरोप
विज्ञापन

रमाला। आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज किशनपुर बराल में लिपिक को गोली लगने के मामले में प्रबंधक के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है।
आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज किशनपुर बराल में बुधवार दोपहर को लिपिक सृष्टि चौहान उर्फ नेहा पुत्री नरेश कुमार निवासी रमाला को कॉलेज में ही संदिग्ध परिस्थिति में पेट में गोली लग गई थी। उसका बड़ौत के आस्था अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में बृहस्पतिवार को लिपिक के पिता नरेश ने कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी सृष्टि बुधवार को कालेज में प्रबंधक नरेंद्र तोमर के कार्यालय में बैठी थी। तभी प्रबंधक ने जान से मारने की नीयत से उसके पेट में गोली मार दी। प्रबंधक ने उन्हें घटना की जानकारी भी नहीं दी। पुलिस से उनको इस बारे में जानकारी मिली। इसके अलावा आरोप लगाया गया है कि प्रबंधक ने कानून के साथ भी खिलवाड़ किया और पुलिस को सूचना दिए बिना घायल को निजी अस्पतालों में लेकर घूमता रहा। सीएचसी में भर्ती कराकर उसे आस्था अस्पताल में रेफर कराया। रमाला थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है और उसमें जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed