{"_id":"6436a2abaadc1ae5330429e9","slug":"college-building-ready-waiting-for-permission-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-343-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: काॅलेज का भवन बनकर तैयार, अनुमति का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: काॅलेज का भवन बनकर तैयार, अनुमति का इंतजार
Wed, 12 Apr 2023 05:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 12 Apr 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
- माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय शुरू करने के शासन को फिर भेजा रिमाइंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तुगाना में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का भवन बनकर तैयार हो चुका है। अब विद्यालय शुरु करने के लिए शासन की अनुमति का इंतजार है। विद्यालय शुरु करने के लिए स्टाफ की नियुक्ति के लिए विभाग ने शासन को रिमाइंडर भेजा है।
छात्राओं को इंटरमीडिएट तक की शिक्षा के साथ हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जीजीआईसी तुगाना में एक करोड़ 76 लाख रुपये से भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। शासन ने विद्यालय में जुलाई से छात्राओं का प्रवेश कराने के निर्देश दिए थे। विभाग की ओर से विद्यालय शुरु करने के लिए शासन से स्टॉफ की नियुक्ति की मांग की थी। शासन स्तर से इस बारे में अभी तक कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शासन को फिर से विद्यालय शुरु कराने के लिए रिमाइंडर भेजा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि तुगाना में भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। विद्यालय में छह लाख रुपये से फर्नीचर, बिजली, मेस की व्यवस्था पूरी कराई जा चुकी है। जुलाई माह से विद्यालय शुरु करने की तैयारी की जा रही है। इस बारे में शासन को पहले ही स्टॉफ की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अब फिर से रिमाइंडर भेजा गया है। शासन से अनुमति मिलने पर विद्यालय शुरु कराया जाएगा।